यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 125 वाहनों का किया गया 1,15,000 रूपये का जुर्माना।
आज दिनांक 18.11.2023 को यातायात जागरुकता माह-नवम्बर 2023 के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में शहर के मुख्य चौराहों पर आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जानकारी दी गयी तथा फेसबुक, व्हाटसऐप, ट्विटर एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया और शहर के मुख्य चौराहों पर होर्डिंग लगाते हुए 881 पम्पलेट बांटे गये। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध यातायात पुलिस व नागरिक पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले 125 विभिन्न वाहनों के ई-चालान पर 1,15,000 रुपये जुर्माना किया गया।
संवाददाता / विष्णु रावत
जनपद / एटा उत्तर प्रदेश
ये भी पढ़ें 19 नवंबर का राशिफल क्या कहती है आपकी राशि किन राशियों को रहना होगा सतर्क