Home » खास खबर » महिलाओं को पद देकर महिला सशक्तिकरण को बनाया मजबूत

महिलाओं को पद देकर महिला सशक्तिकरण को बनाया मजबूत

समिति ने महिलाओं को पद देकर महिला सशक्तिकरण को बनाया मजबूत

संवाददाता प्रिंस रस्तोगी

मवाना। भारती महिला एवं जन कल्याण समिति की एक बैठक में महिलाओं को पदाधिकारी बनाकर जहां उन्हें एक नई जिम्मेदारी दी वहीं महिला सशक्तिकरण को और भी मजबूत बनाया गया।

भारती महिला एवं जन कल्याण समिति के अध्यक्ष रियाजुद्दीन मलिक ने बताया कि आज समाज में महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए जहा सशक्तिकरण अभियान चलाया गया है ,वहीं उन्होंने समिति में महिलाओं के विकास के लिए पदाधिकारी बनाकर संगठन मजबूत बनाने की बात कही। बैठक में पश्चिम अध्यक्ष मोहम्मद शेख ने बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपना दायित्व समझकर काम करेगी।

बैठक में उजमा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश सचिव, सितारा को हस्तिनापुर अध्यक्ष,आबिदा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य , खुर्शीदा को प्रदेश प्रचार मंत्री ,बबीता कश्यप को मंडल अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। बैठक में जोहरा बेगम, दिलशाद,इरम नसी, रोशनी देवी, मुनीजा, बबीता कश्यप, जयकरन प्रजापति,कमरअंसारी आबिदा,गुलिफसा आदि महिलाएं उपस्थित रही।

इसे भी पढ़ें तीन राज्यों में खिला कमल। कांग्रेस का किसने बिगाड़ा खेल।

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News