Download Our App

Follow us

Home » स्वास्थ्य » शव की चूहे खा गए आंख, लापरवाही: प्रदीप जैन

शव की चूहे खा गए आंख, लापरवाही: प्रदीप जैन

सरकारी मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी में रखे एक व्यापारी के शव की आंखें खा गए चूहे।

झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां की मोर्चरी में रखे एक व्यापारी के शव की आंखें चूहे खा गए। इस हाल में शव देखकर परिजनों ने नाराजगी जताई और हंगामा कर दिया। घरवालों का गुस्सा देखकर कर्मचारी भाग खड़े हुए।

इस घटना की सूचना पर कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य भी पहुंच गए और घटना को संवेदनहीनता की पराकाष्ठा बताया। विवाद बढ़ने पर मेडिकल कॉलेज के CMS डॉ. सचिन माहौर भी पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंच गए और व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया। अब शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है।

मृतक का नाम संजय जैन (40) पुत्र वीरेंद्र जैन था। वह मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा नामक कस्बे का रहने वाला था। मृतक के बड़े भाई सुनील जैन का कहना है कि संजय जैन गल्ला खरीदने का काम करते थे। वह कुछ समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे।

बुधवार दोपहर को जब वह दुकान से घर आए और सीधे कमरे में जाकर लेट गए। जब उनको उल्टी होने लगी। जब पिता देखने गए, तो मुंह से बदबू आ रही थी। पूछने पर भाई ने बताया कि जहर खा लिया है। उनके पास से जहर का एक पाउच भी मिला। तब तुरंत उनको झांसी मेडिकल कॉलेज लाए और एडमिट करा दिया।

भाई ने आगे बताया कि मेडिकल कॉलेज में इलाज के समय सुबह करीब 5 बजे भाई संजय जैन ने दम तोड़ दिया। सुबह करीब 8 बजे शव को मोर्चरी में रखवाया गया। शव लोहे के बॉक्स में रखा था। इसके बाद हम सब लोग बाहर बैठ गए।

लगभग डेढ़ घंटे बाद जब रिश्तेदार आए तो शव को देखने दोबारा मोर्चरी गए। जाकर देखा तो संजय की दोनों आंखें नहीं थी। चूहे या अन्य जानवर भाई की आंखें खा गए। बॉक्स भी टूटे हुए हैं। दो भाइयों में संजय छोटा था। वह अविवाहित था।

अफसरों पर दर्ज होगे मुकदमें – पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य का कहना है कि सी०एम०ओ० कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं। पहले भी इस तरह की घटनाएं होती रही हैं। यहां पर बॉक्स भी टूटे पड़े हैं। लापरवाही के कारण ही ऐसा हुआ है। हम चाहते हैं कि इस मामले में अफसरों पर मुकदमा लिखा जाए और कड़ी कार्रवाई हो।

मेडिकल कॉलेज के CMS डॉ. सचिन माहौर ने बताया है कि मोर्चरी में नाले की जाली टूटने के कारण चूहा या अन्य जानवर घुस आया और शव को क्षति पहुंचाई है। इसे तत्काल प्रभाव से ठीक कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर नाराज- जिलाधिकारी

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News