Home » राशिफल » भष्ट्राचार एवं राष्ट्र विरोधी नीतियों के विरूद्ध धरना प्रदर्शन

भष्ट्राचार एवं राष्ट्र विरोधी नीतियों के विरूद्ध धरना प्रदर्शन

कांग्रेस के भष्ट्राचार एवं राष्ट्र विरोधी नीतियों के विरूद्ध जनपद-एटा में धरना प्रदर्शन।

एटा 9 दिसम्बर 2023 को कांग्रेस के भष्ट्राचार एंव राष्ट्र विरोधी नीतियों के विरूद्ध जनपद-एटा उत्तर प्रदेश में पं० दीनदयाल चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियो एंव कार्यकर्ताओ के साथ धरना प्रदर्शन एंव कांग्रेस के घोटालो और राष्ट्र विरोधी कृत्यों का विरोध किया गया। झारखण्ड प्रदेश से कांग्रेस के राज्य सभा सांसद धीरज साहू के ठिकानो पर आयकर विभाग की छापेमारी हुयी। जिसमें 200 करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि बरामद की गयी है, इससे साफ होता है कि कांग्रेस और घमंडिया गठबंधन का एक ही उददेश्य है, भ्रष्ट्राचार करना ।

कांग्रेस पार्टी के लिए भ्रष्ट्राचार ही शिष्टाचार है। लूट तंत्र ही जनतंत्र है। भ्रष्ट्राचार का सामान ही मौहब्बत की दुकान है। जनता के पाई पाई की लूट ही उनकी कमाई है। प्रदर्शन के दौरान जिलामहामंत्री पंकज चौहान, सुशील गुप्ता, जिला मंत्री कौशलेन्द्र राठौर, वीरेन्द्र वार्ष्णेय, जितेन्द्र राघव किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष, देवेन्द्र भदौरिया युवामोर्चा जिलाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष पि०मोर्चा वेदप्रकाश यादव टिन्नी, आशू पाल जिला महामंत्री पिoमोर्चा, धर्मेन्द्र दिवाकर, बृजेश गुप्ता, प्रदीप महाजन, पुनीत कुलश्रेष्ठ, राजीव गुप्ता, बृजवाला वशिष्ठ, ममता दिवाकर, अशोक जाटव, मंयक उपाध्याय, बाल कृष्ण शर्मा भोलें, पंकज गुप्ता बंटी, अनिल यादव ध्रुवयश गुप्ता, ओमपाल दिवाकर आदि लोग उपस्थित रहें।

ब्यूरो विष्णु रावत

इसे भी पढ़ें लूट की फर्जी घटना का थाना अलीगंज पुलिस द्वारा किया गया सफल अनवरण

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News