Home » धर्म » कथा व्यास नागेंद्र जी महाराज के मुखार बिंदु से कथा संपन्न

कथा व्यास नागेंद्र जी महाराज के मुखार बिंदु से कथा संपन्न

कथा व्यास नागेंद्र जी महाराज के मुखार बिंदु से कथा संपन्न, भगवान के 24 अवतार और परीक्षित को श्रीमद् भागवत कथा सुनाए जाने का कथा व्यास ने किया विस्तार से वर्णन

उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जनपद मुख्यालय मंझनपुर के ओसा स्थित वृद्ध जन आश्रम में श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन शनिवार को कथा व्यास आनंद धाम सरकार महर्षि नागेंद्र जी महाराज गुरु जी श्री धाम वृंदावन धाम श्री धाम चित्रकूट के मुखारविंद से भगवान के 24 अवतार और सुखदेव जी ने परीक्षित को श्रीमद् भागवत कथा सुनाए जाने का वर्णन किया गया इस मौके पर कथा व्यास नागेंद्र जी महाराज गुरु जी ने कहा के जब-जब पृथ्वी पर कोई संकट आता है तो भगवान अवतार लेकर उस संकट को दूर करते हैं। भगवान शिव और भगवान विष्णु ने कई बार पृथ्वी पर अवतार लिया है। भगवान विष्णु के 24 वें अवतार के बारे में कहा जाता है कि‘कल्कि अवतार’के रूप में उनका आना सुनिश्चित है।

उनके 23 अवतार अब तक पृथ्वी पर अवतरित हो चुके हैं। इन 24 अवतार में से 10 अवतार विष्णु जी के मुख्य अवतार माने जाते हैं। यह है मत्स्य अवतार, कूर्म अवतार, वराह अवतार, नृसिंह अवतार, वामन अवतार, परशुराम अवतार, राम अवतार. कृष्ण अवतार, बुद्ध अवतार, कल्कि अवतार है स्वास्तिक वाचन व्यास एवं मंगलाचरण के बाद कथा आरंभ की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

कथा वर्णन करते हुए वृंदावन से पधारे महाराज ने कहा कि जब राजा परीक्षित ऋषि श्रृंगी के तरफ से गृह त्याग कर अनशन व्रत किया तब श्री सुखदेव जी आकर 7 दिनों तक उन्हें भागवत की कथा सुनाई। श्री सुखदेव जी ने कहा कि सभी मनुष्य को प्रेम से भगवान की लीला कथा का श्रवण, कीर्तन और स्मरण करना चाहिए।सृष्टि विस्तार का कथा कहते हुए उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के नाभि से कमल और कमल से ब्रह्मा जी की सृष्टि हुई। पुनः ब्रह्मा जी ने मनु और शतरूपा का सृष्टि कर नथुनी सृष्टि का विस्तार किया। ब्रह्मा जी के द्वारा मनकारी ऋषियों वराह भगवान का अवतार हुआ। वराह भगवान ने पृथ्वी की स्थापना और हिरण्यकछ्यप का वध किया इस दौरान सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।

इसे भी पढ़ें विकसित भारत संकल्प यात्रा का अगला कार्यक्रम यहां पर

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News