Home » क्राइम » 18 वें दिन भी धरना जारी रहा धरना-प्रदर्शन

18 वें दिन भी धरना जारी रहा धरना-प्रदर्शन

संघर्ष बहुत करारा है संगठन के आगे प्रशासन हारा है, कौड़िहार ब्लाक मुख्यालय पर चल रहे धरना-प्रदर्शन के 18 वें दिन भी धरना जारी रहा।

उतर प्रदेश प्रयागराज जनपद के कौड़िहार ब्लाक में ग्राम रोजगार सेवकों व अखिल ग्राम प्रधान संघ आज कौड़िहार ब्लाक में खण्ड विकास अधिकारी की तानाशाही व ब्लाक स्तरीय अन्य गंभीर समस्याओं को लेकर कौड़िहार ब्लाक मुख्यालय पर चल रहे धरना-प्रदर्शन के 18 वें दिन के धरने में जिलाध्यक्ष अरूण यादव मण्डल अध्यक्ष विजय चन्द्र विश्वकर्मा ने ग्राम रोजगार साथियों के बीच पहुंचकर उनका उत्साह वर्धन करते हुए संगठित रहने की अपील की जिला महामंत्री सुनील त्रिपाठी के नेतृत्व चल रहे धरना-प्रदर्शन में आज ग्राम रोजगार सेवक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पटेल जिला मीडिया प्रभारी हरिओम प्रकाश धनूपुर अध्यक्ष अजय कुमार हंडिया अध्यक्ष राजीव कुमार बहरिया अजय कुमार होलागढ़ अध्यक्ष राजीव यादव अखिल भारतीय प्रधान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येन्द्र त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष नीलम पथिक अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष काजी मुअज्ज्म जिलाध्यक्ष सुरेश तिवारी कौड़िहार ब्लाक की प्रधान संघ की अध्यक्ष रेखा पाल श्रृंगवेरपुरधाम ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र सरोज ब्लाकों से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्राम रोजगार सेवकों ने जिलाध्यक्ष को आश्वस्त किया की आपके नेतृत्व में रोजगार सेवक कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है।

वही ग्राम रोजगार सेवकों की आवाज को बुलंद करने के उद्देश्य से धरने में पहुंचे कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सूरत पाण्डेय ने भी ग्राम रोजगार सेवकों की मांगों का समर्थन किया और आज यह तय हुआ कि यदि 22 दिसम्बर को समस्याओं का निस्तारण नही हुआ तो 23 दिसम्बर को ग्राम रोजगार सेवक संघ अखिल भारतीय प्रधान संघ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद व संविदा कर्मचारी महासंघ के संयुक्त तत्वावधान मे जिलाधिकारी प्रयागराज के कार्यालय का घेराव किया जाएगा आज धरना-प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए सुनील कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हम अल्प मानदेय को तो सहन कर रहे हैं परन्तु अधिकारियों की तानाशाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस मौके पर विभिन्न ब्लाकों के प्रधान संघ के पदाधिकारी सहित ग्राम रोजगार सेवक संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे अन्य ग्राम रोजगार सेवकों मे कौड़िहार ब्लाक अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उमेश गुप्ता, अवधेश सरोज, शिवांशु पाठक, विपिन मिश्र, राकेश यादव, मासूक अहमद, अशोक मिश्र, ओमप्रकाश पाल, संदीप निर्मल, कृष्ण कुमार श्रृंगवेरपुधाम ब्लाक से विद्याधर पाण्डेय, भूपेंद्र सिंह, अजीत सरोज, संजय सरोज, पवन मिश्र, सुशील कुमार, रवीन्द्र कुमार, मो.अख्तियार अहमद, मो.रईश फारूकी, कृष्ण कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें अवैध मकान, दुकानों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News