Download Our App

Follow us

Home » पर्यावरण » कई राज्यों में कड़ाके की ठंड कोहरा का प्रकोप रहा जारी

कई राज्यों में कड़ाके की ठंड कोहरा का प्रकोप रहा जारी

कई राज्यों में कड़ाके की ठंड कोहरा का प्रकोप रहा जारी 

रिपोर्टर राज भूषण वर्मा

यूपी, पंजाब ,हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्यों आज भी घने कोहरे से राहत नहीं मिली। नोएडा समेत दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की हवाएं चलने की वजह से कोहरे से थोड़ी राहत मिली है।

मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में अगले 3-4 दिनों के दौरान घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा।

इसके अलावा ओडिशा, असम, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में 28 दिसंबर यानी आज से 31 दिसंबर तक बहुत घना कोहरा पड़ने की संभावना है। इन सभी राज्यों में घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी कम हो गई है। मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में सुबह के शुरुआती घंटों में कुछ स्थानों पर अति घना कोहरा (दृश्यता 50 मीटर) होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि इन राज्यों में घने कोहरे की वजह से लोगों को सावधानी से और कम स्पीड से वाहन चलाना चाहिए। अगर संभव हो तो सुबह के समय घर से बाहर निकलने से बचें।

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 7-10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब, दिल्ली, पश्चिम राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों और बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, गुजरात और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3°C ऊपर दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि नए साल के अवसर पर देश के कुछ राज्यों में बारिश की संभावना बन रही है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में 31 दिसंबर से 2 जनवरी 2024 तक हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिण तमिलनाडु में 30 दिसंबर 2023 से 2 जनवरी 2024 तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

इसे भी पढ़ें भारतीय टीम को आई शमी की याद बोले कार्तिक

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News

अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 07 सितम्बर से इस दिन तक होगा खाद्यान्न का वितरण

अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 07 सितम्बर से इस दिन तक होगा खाद्यान्न का वितरण। संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा