Home » धर्म » श्रीराम महोत्सव उपलक्ष्य में निकाली गई विशाल भव्य शोभा यात्रा

श्रीराम महोत्सव उपलक्ष्य में निकाली गई विशाल भव्य शोभा यात्रा

रघुकुल तिलक सुजन सुखदाता। आयउ कुशल देव मुनि त्राता।। 

प्रयागराज जिले के मेजा तहसील अंतर्गत समहन ग्राम सभा में भगवान श्री रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा का पंडित राम भास्कर द्विवेदी के घर से प्रारंभ होकर प्रयागराज मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए बलुंहा एवं टिकुरी से भ्रमणोपरांत ग्राम सभा स्थित मां संगमनी के धाम में समापन किया गया।

महोत्सव

इस शोभा यात्रा के प्रति ग्राम सभा के प्रत्येक बच्चे, बूढ़े और जवानों में बहुत ही उत्साह देखा गया। समस्त ग्राम वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्राम वासियों के श्रद्धा, विश्वास और उत्साह को देखकर गोस्वामी तुलसीदास कृत रामचरितमानस की एक चौपाई याद आ गई:-

रामहिं केवल प्रेम पियारा। जानि लेहु सो जाननिहारा।।

इस शोभायात्रा में गुलाबचंद शर्मा, प्रभात शर्मा, जयदीप मिश्रा, रमेश चंद शुक्ला, आशीष दुबे, पिंटू शुक्ला, धीरज शर्मा, दुर्गेश तिवारी अशोक दुबे तथा राहुल मिश्रा (जिला मंत्री भाजपा एवं प्रभारी मेजा विधानसभा) के साथ-साथ गांव के समस्त ग्राम वासियों का भरपूर सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें गदागंज चौराहे पर उपजिलाधिकारी की मौजूदगी में थाना प्रभारी ने हटवाया अतिक्रमण।

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News