Home » क्राइम » दबंग सिपाही ने गरीब के घर जाने का रोका रास्ता

दबंग सिपाही ने गरीब के घर जाने का रोका रास्ता

सिपाही की दबंगई कम नही हुई तो महिला ने पुलिस अधीक्षक से फरियाद लगाई।

उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र के शहजादपुर गांव में मुकेश सोनकर पुत्र अमरनाथ सोनकर पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर कार्यरत है इन दिनों वह छुट्टी पर घर आया हुआ है। उसने अपने दबंगई के बल पर पड़ोस की रहने वाली निशा देवी के घर को जाने वाले रास्ते को बबूल के कांटे रखकर रास्ता रोक दिया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो सिपाही गाली गलौज करने लगा।सिपाही का इतने से ही मन नही भरा तो अवैध पिस्टल लहराते हुए वह घर के अंदर घुसकर महिला व उसकी बहन की लड़की सरिता को मारा पीटा एवं उनके शारीरिक अंगों से छेड़खानी करने लगा। सिपाही के ऐसा करने से महिलाएं चिल्लाती हुई बाहर भाग खड़ी हुई तो वह चला गया।

उसके कुछ देर बाद जब महिला पानी भरने के लिए हैंडपंप पर गई तो सिपाही ने महिला को पुनः दौड़ा लिया। जिस पर बचाव के लिए महिला ने 112 पर फोन कर दिया। पुलिस आई और समझा कर चली गई। इसके बावजूद सिपाही की हरकते और दबंगई कम नही हुई तो महिला ने पुलिस अधीक्षक कौशांबी को फरियाद लगाते हुए अपनी जान अस्मत की रक्षा की गुहार लगाते हुए दबंग सिपाही से बचाने को कहां है।

इसे भी पढ़ें विकसित भारत के संकल्प के साथ मोदी की गारंटी वाली गाड़ी देश के कोने-कोने में पहुंच रही है।

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News