Home » सूचना » तालाब से लेकर पुलिस चौकी तक चला सफाई अभियान

तालाब से लेकर पुलिस चौकी तक चला सफाई अभियान

पक्का तालाब से लेकर पुलिस चौकी तक चला साफ सफाई अभियान

सफाई अभियान

संवाददाता : प्रिंस रस्तोगी

मवाना। आगामी 22 जनवरी को श्री राम मंदिर का जहां उद्घाटन होना है उससे पहले नगर में मंदिरों के अलावा हाईवे पर विशेष रूप से साफ सफाई अभियान गया।

बालिका के अध्यक्ष अखिल कुमार कौशिक के नेतृत्व में हाईवे पर चलाया गया विशेष अभियान में नगर के भाजपाइयों के अलावा पालिका सभासद भी शामिल रहे।

पालिका के सफाई सुपरवाइजर मनोज घाघट, राकेश, सुभाष यादव के नेतृत्व में पालिका के सफाई कर्मियों ने पक्का तालाब हाईवे से सफाई अभियान की शुरुआत की। विशेष रूप से साफ सफाई व्यवस्था थाना तिराहा सुभाष चौक होते हुए पुलिस बस स्टैंड चौकी पर जाकर समाप्त हुई।

इस दौरान पालिका के लिपिक लाखन सिंह, विनोद गुप्ता, अजय रस्तोगी, योगेश शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन कौशिक, डॉक्टर राकेश, राज गुप्ता योगेंद्र जाटव, पुनीत, चंद्रशेखर, अख्तर, शौकत, शाहिद अनेक सभासद मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें विरोधियों ने मार दी ना राम काज में भी भांजी

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News