Download Our App

Follow us

Home » दुर्घटना » घने कोहरे का हुए शिकार

घने कोहरे का हुए शिकार

घने कोहरे का हुए शिकार, कैंटर पीछे से घुसी भूसा लदी ट्रेंक्टर ट्रॉली में चालक सहित दो घायल 

 एटा 23 जनवरी भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में कैंटर गाड़ी पीछे से घुस गई।

हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए। कैंटर भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कैंटर चालक सहित दो घायल।  कोहरे के चलते मंगलवार की तड़के कैंटर गाड़ी भूसा लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली में घुस गई। 

हादसे में कैंटर चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं वाहनों को हाइवे से हटवाकर किनारे कराया।

हादसा मलावन थाना क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय के पास तड़के करीब 4 बजे हुआ। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर तेज रफ्तार कैंटर गाड़ी आगे जा रही भूसी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। हादसे में कैंटर चालक सहित दो लोग घायल हो गए। हादसा देख राहगीर रुक गए। आसपास के लोग भी पहुंच गए।

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उनका इलाज चल रहा है। कैंटर गाड़ी में परचून का सामान लदा है। चालक इसे लेकर दिल्ली से कानपुर जा रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।

ब्यूरो विष्णु रावत

इसे भी पढ़ें PCS परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News

अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 07 सितम्बर से इस दिन तक होगा खाद्यान्न का वितरण

अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 07 सितम्बर से इस दिन तक होगा खाद्यान्न का वितरण। संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा