Home » खास खबर » जयंत चौधरी किसानो की लड़ाई को कमजोर नहीं होने देंगे – सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष

जयंत चौधरी किसानो की लड़ाई को कमजोर नहीं होने देंगे – सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष

जयंत चौधरी किसानो की लड़ाई को कमजोर नहीं होने देंगे – सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

लखनऊ – समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के गठबंधन के बीच कल से जयंत चौधरी भाजपा के संग जाने की अटकलें के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि जयंत चौधरी किसानो की लड़ाई को कमजोर नहीं होने देंगे।

मीडिया प्लेटफॉर्म पर राष्ट्रीय लोकदल और भाजपा के बीच गठबंधन की अटकलें चल रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपना प्रभाव रखने वाली आरएलडी के भाजपा के संग जाने की खबरों के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बयान दिया है कि जयंत चौधरी एक पढ़े लिखे व्यक्ति हैं तथा वे सियासत को बहुत अच्छी तरह से समझते भी हैं। अखिलेश यादव ने भरोसा जताया है कि जयंत चौधरी भाजपा के साथ जाकर किसानों की लड़ाई को कमजोर नहीं होने देंगे।

इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने भी बयान दिया था कि वह जयंत चौधरी को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं। जयंत चौधरी एक धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक व्यक्ति हैं। भाजपा मीडिया का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। शिवपाल यादव ने दावा किया था कि जयंत चौधरी इंडिया गठबंधन के साथ बने रहेंगे।

ये भी पढ़ें शिकायत करते हुए दरोगा को सस्पेंड करने की मांग की है।

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News

पूर्व मंत्री ने क्षेत्रीय समस्याओं का 7 सूत्रीय ज्ञापन एस डी एम को सौंपा

पूर्व मंत्री ने क्षेत्रीय समस्याओं का 7 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा प्रिंस रस्तोगी मवाना- पूर्व राज्यमंत्री प्रभुदयाल बाल्मीकि ने