Home » खास खबर » छात्राओं ने बेटी पढ़ाओ बेटी  बचाओ जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली

छात्राओं ने बेटी पढ़ाओ बेटी  बचाओ जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली

छात्राओं ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ जागरूकता अभियान के तहत निकाली जनजागरण रैली

लक्ष्मी देवी डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर आयोजित किया

मवाना:—- लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में रविवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना का शिविर प्राचार्य डॉक्टर शक्ति साहनी के संरक्षण में व कार्यक्रम अधिकारी सरोज चौहान के नेतृत्व में लगाया गया।

शिविर के प्रथम सत्र में बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ पर पोस्टर एवं स्लोगन बनाए गए जिसमें शिविर की छात्राओं नेताओं रचनात्मक अभिव्यक्ति देकर समाज की ज्वलंत समस्या पर जागरूकता अभियान चलाया।

विकास और समृद्धि की ओर बढ़ते भारत में नारी को क्यों मारा जाता है इस विषय पर एक वार्ता का आयोजन किया गया वार्ता मैं अनम, लवीजा, अंजलि,प्रियंका यादव,सीमा, ने विचार अभिव्यक्त किया शिविर के निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डॉक्टर शक्ति साहनी ने कहा की सशक्त नारी सशक्त राष्ट्र की मूल आधार है। वैदिक काल में नारी सम्मान के उच्च शिखर पर थी उत्तर वैदिक काल समाज कॉल महाभारत का मध्यकाल अंग्रेजी काल में नारी अवनति की ओर गई आधुनिक काल में नारी ने प्रगति की और चरम सीमा को छुआ है लेकिन दूसरी तरफ बेटियों को मारा जा रहा है घरेलू हिंसा दुष्कर्म जैसी भयानक प्रगतिशील राष्ट्र के समक्ष प्रश्न उठा रही हैं।

हमारा नैतिक पतन क्यों हो गया है जिस देश में देवी की पूजा होती है वहां जन्म से पहले बेटी क्यों मारी जाती है बेटी बोझ क्यों है छात्राएं जागृत अभियान के माध्यम से बस्ती वासियों को जागरूक करें बेटियों को आत्मनिर्भर बनाएं उन्हें शिक्षित अनुशासित करें कार्यक्रम अधिकारी ने योजना से जुड़े योजना से जुड़े कई प्रश्न पूछे और छात्राओं की प्रशंसा की दूसरे सत्र में पोस्टर रैली निकाली गई जिसमें छात्राएं स्लोगन बोल रही थी “पढ़ी-लिखी बेटी राष्ट्र की शान है”।

ये भी पढ़ें मंदिर में देव प्रतिमाओं की स्थापना के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News