Home » धर्म » भगवान परशुराम ने अन्याय के खिलाफ़ उठाया था शास्त्र – राजेंद्र त्रिपाठी

भगवान परशुराम ने अन्याय के खिलाफ़ उठाया था शास्त्र – राजेंद्र त्रिपाठी

भगवान शिव के सवा लाख पार्थिव शिवलिंग किया गया रुद्राभिषेक, सुरसेनी ग्राम में भगवान् परशुराम की मुर्ति प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन

रिपोर्टर अमित कुमार

कौशाम्बी। चायल तहसील के नेवादा ब्लॉक के ग्राम सुरसेनी के सिद्ध बाबा धाम के मुख्य में अतिथि के रूप में अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी और सांसद विनोद सोनकर के अगुवाई में सुरसेनी ग्राम सभा में भगवान शिव के सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक हुआ। जलाभिषेक कराकर भगवान परशुराम के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन अमोघ अंबुजनंद महाराज जी द्वारा किया गया।

इस मौके पर किन्नर अखाड़ा के महामंडलेश्वर राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त स्वामी कौशल्या देवी ने बोलते हुए कहा कि सनातन धर्म की पुनर्स्थापना के लिए भगवान परशुराम जी के जीवन चरित्र पर काम करना चाहिए, यह हमें संघर्ष के साथ बुराइयों के खिलाफ जीने का साहस देता है। इस मौके पर बोलते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि आज भगवान परशुराम की मूर्ति को प्रमाण प्रतिष्ठा की गई है जो यह दिखाता है कि क्षेत्र के लोगों में भगवान पर कितनी आस्था उन्होंने कहा कि कुछ लोग भगवान परशुराम को एक जाति विशेष से जोड़ते हैं जबकि ब्राह्मण जाति नहीं बल्कि एक जीवन जीने का तरीका है। इस मौके पर हजारों की संख्या में भक्तों ने भगवान परशुराम के मूर्ति पर फूल माला पहनकर भगवान परशुराम का आशीर्वाद लिया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थितब्रम्हादेव महाराज, अखिलेश्वरानंद महाराज, विकास चंद्र द्विवेदी उर्फ पिंटू महाराज , प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा, अवधेश नारायण शुक्ला, जय सिंह, विवेक शुक्ला , वेद प्रकाश सत्यार्थी, यशवंत यादव, सर्वेश पटेल, शिवम पांडे, रजत पांडे, सुधीरदुबे, ओम, आदित्य कश्यप, शिवबरन सरोज, सोमदत्त मिश्रा, अवधेश मिश्रा, वाल्मीकि, लवकुश सोनकर, सुधीर शुक्ला, अभिषेक द्विवेदी, ज्ञानेन्द्र शुक्ला, विजय तिवारी, पंकज सिंह, राजू पांडे, अंकित मिश्रा वंश उपाध्याय लुलिया सिंह प्रदीप अभिराज मिश्रा जय शुक्ला व हज़ारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें राष्ट्रीय लोक अदालत में 46316 वादों का हुआ निस्तारण

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News