Home » खास खबर » सरकार ने दिया सुरक्षा के लिए दो पुलिस कर्मी

सरकार ने दिया सुरक्षा के लिए दो पुलिस कर्मी

हिन्दू युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरिओम दीक्षित जी को उत्तर प्रदेश सरकार ने दिया सुरक्षा के लिए दो पुलिस कर्मी और कार्यकर्ता में फैली खुशियाली

संवाददाता – विवेक कुमार मिश्र

आपको बताते चले कि हिंदुत्व के लिए निरन्तर संघर्ष करने वाले हिन्दू हृदय सम्राट कानपुर बिल्हौर से निकलकर पूरे देश ही नही बल्कि पूरे प्रदेश में हिंदुत्व का परचम फहराने वाले युवाओं मे एक अलग पसन्द बन गए है।

समाजसेवी श्री हरिओम दीक्षित जी को हिन्दू युवा संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर समस्त देश एवं प्रदेश और क्षेत्रवासियों व सभी कार्यकर्ताओं और समर्थको में वही खुशी की लहर फैल गई है। देश एवं प्रदेश व क्षेत्रवासियों की ओर से माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री हरि ओम दीक्षित जी को मिल रही निरन्तर बधाई एवं शुभकामनाएं।

वही उनके फोन, वाट्सअप, मैसेंजर आदि पर भी लोग खूब जमकर बधाईयां देते हुए लोग भारी संख्या में उनके निज निवास भी पहुंच रहे है। जिससे कि उनके आवास पर सुबह से देर शाम तक लोंगों तांता लगा रहता है।

वही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद दीक्षित जी ने तत्काल अपनी समस्त टीम के साथ दिल्ली का दौरा किया। और वहां पर भारत सरकार के रक्षामंत्री माननीय प्रधानमंत्री जी के करीबी श्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर क्षेंत्रों की विकास के लिए आवाज उठाई।

और वही दिनांक 10 मार्च को नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिओम दीक्षित जी ने उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री जी के साथ बैठक कर अपनी सुरक्षा की माँग किया।उसमें नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरि ओम दीक्षित जी की माँग को गम्भीरता के साथ सुना और तत्काल उनको सुरक्षा के लिए दो पुलिस कर्मी मिल गए।

जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने आदेश जारी करके माननीय रक्षामंत्री के आदेश के माध्यम से माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिओम दीक्षित जी को दिनांक 14 मार्च से 24 घण्टे साथ चलने / रहने के लिए सुरक्षा के लिए दो पुलिस कर्मी मिल गए।

जिससे नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने उत्तर प्रदेश सरकार को अपनी समस्त संगठन की टीम की ओर से आभार व्यक्त करते हुए प्रेस कांफ्रेंस करके आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में अपने संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को यह आदेशित किया कि आगामी चुनाव में पुनः मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में कार्य करने के लिए आदेशित करते हुए सुरक्षा मिलने की खुशी जाहिर करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को बहुत बहुत हार्दिक धन्यवाद /आभार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें राजस्व अभिलेख पोर्टल का किया गया शुभारम्भ

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News