Download Our App

Follow us

Home » राजनीति » सैय्यद कहे जाने को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश

सैय्यद कहे जाने को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश

कैराना के बाद कौशांबी में भाजपा प्रत्याशी का विरोध बसुहार के ब्राह्मण शिव पांडेय ने जनेऊ का किया त्याग, हिंदू धर्म का त्योहार भी नहीं मनाएंगे।

उत्तर प्रदेश कौशाम्बी उत्तर प्रदेश की विभिन्न संसदीय सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का लगातार विरोध हो रहा है। कैराना के बाद अब कौशांबी में भी बीजेपी उम्मीदवार और मौजूदा सांसद को जन आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। यहां सांसद की खिलाफत ब्राह्मण समाज के लोग कर रहे हैं। सियासत के जानकर इसे सांसद के लिए अशुभ संकेत बता रहे हैं।

दरअसल पिछले दिनों भाजपा के कौशांबी सांसद विनोद सोनकर ने विवादित बयान देते हुए ब्राह्मण समाज के लोगों को सैय्यद कहा था। उन्होंने कई और बिरादरी पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। यही बयान चुनावी बेला में अब सांसद विनोद सोनकर के लिए जी का जंजाल बन गया है। ब्राह्मण समाज के लोग उनका खुला विरोध कर रहे हैं।

चायल विधानसभा क्षेत्र के बसुहार निवासी पंडित शिव पांडेय ने तो सार्वजनिक तौर पर जनेऊ का त्याग कर दिया है। बकायदे वीडियो जारी कर उन्होंने कहा है कि जब तक कौशांबी में विनोद सोनकर सांसद रहेंगे, तब तक जनेऊ धारण नहीं करेंगे। साथ ही हिंदू धर्म का कोई त्योहार भी नहीं मनाएंगे। राजनीति के जानकारों का कहना है कि समाज के प्रबुद्ध वर्ग की इतनी नाराजगी सांसद के लिए घातक हो सकती है।

इसे भी पढ़ें राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेड़ गिरने की वजह से रास्ता हुआ बाधित

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News