Download Our App

Follow us

Home » Uncategorized » एचआईवी पॉजिटिव मिली लुटेरी दुल्हन

एचआईवी पॉजिटिव मिली लुटेरी दुल्हन

एचआईवी पॉजिटिव मिली लुटेरी दुल्हन एक रात की लुटेरी दुल्हन, पांच शादियां कर लूट चुकी है लोगों को संपर्क मे रहे दर्जन भर लोग तनाव मे आए।

उत्तर प्रदेश मुज़फ्फरनगर जिले मे फिल्म डॉली की डोली के अंदाज में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गैंग में पांच बार एक रात की दुल्हन बन चुकी युवती निक्की एचआईवी पॉजेटिव मिली। अब पीड़िता के संपर्क में आए लोग भी गुपचुप तरीके से अपनी जांच करा रहे हैं।

तितावी थाना क्षेत्र के खेड़ी दूदाधारी निवासी बादल ने  उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर निवासी युवती के साथ एक मार्च को शादी की थी। दुल्हन निक्की  विदाई के बाद अपने भाई के साथ ससुराल आई थी। रात में सभी सो गए थे। दोनों भाई-बहन सुबह के समय घर में नहीं मिले थे। घर में रखे जेवर व नगदी, मोबाइल व सामान गायब था। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने छह मई को दुल्हन निक्की समेत सात आरोपी पकड़कर गैंग का खुलासा किया था। तब से ही दुल्हन जिला कारागार में बंद है। पिछले दिनों दुल्हन ने तबीयत खराब होने पर जेल प्रशासन से एचआईवी जांच कराने की बात कही। इस पर जांच कराई गई तो वह पॉजेटिव निकली एड्स की पुष्टि होते ही दुल्हन का उपचार शुरू कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें उन्नाव एक और सिपाही ने की खुदखुशी

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News