Home » सूचना » आकाशीय बिजली से मृतकों के परिजनों को मिला चार लाख की सहायता राशि

आकाशीय बिजली से मृतकों के परिजनों को मिला चार लाख की सहायता राशि

प्रत्येक मृतकों के वारिसों को स्वीकृत करते हुये चार लाख की सहायता राशि प्रदान कर दी गयी।

उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले के तहसील मंझनपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पश्चिम शरीरा व धवाड़ा में दिनांक 09.7.2024 को आकाशीय बिजली गिरने से कु० रानी देवी पुत्री अमर सिंह नि० लोधन का पूरा मजरा पश्चिम शरीरा उम्र लगभग 19 वर्ष व श्री शिवाकान्त पुत्र सदाशिव निवासी लोधन का पूरा, मजरा पश्चिम शरीरा, उम्र लगभग 12 वर्ष व श्रीमती उर्मिला देवी पत्नी लौटन निवासी ग्राम धवाड़ा, उम्र लगभग 40 वर्ष की मृत्यु हो गयी थी।

प्रकरण में तहसील प्रशासन के द्वारा जॉचोपरान्त तत्काल कार्यवाही कराते हुये घटित घटना दैवी आपदा के अन्तर्गत होने के कारण घटना के 24 घण्टे के अन्दर अहैतुक सहायता राशि मु० 400000-00 (चार लाख रुपया) प्रत्येक मृतकों के वारिसों को स्वीकृत करते हुये सहायता राशि प्रदान कर दी गयी है।

इसे भी पढ़ें बेटी के प्रेमी ने पिता का गला रेतकर हत्या कर दी

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS