Download Our App

Follow us

Home » कृषि » कौशाम्बी : नलकूप खराब होने पर किसानों ने घेरा एसडीएम दफ्तर

कौशाम्बी : नलकूप खराब होने पर किसानों ने घेरा एसडीएम दफ्तर

सिचाई विभाग के नलकूप खराब के चलते फसल बर्बाद होने से बेहद नाराज़ है किसान

उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जिले के सिराथू तहसील मे एसडीएम का दफ्तर बुधवार की दोपहर के समय बड़ी संख्या मे पहुंचे किसानों ने घेर लिया। किसान सिचाई विभाग के नलकूप खराब के चलते फसल बर्बाद होने से बेहद नाराज़ है। आरोप है सप्ताह भर की शिकायत के बाद भी सिंचाई विभाग के अफसरों ने नलकूप ठीक नहीं कराया है। एसडीएम ने किसान समस्या के निराकरण 3 दिन कराये जाने का भरोसा देकर किसानों का धरना बंद कराया। जनपद की 80 फीसदी आबादी खेती किसानी पर पूरी तरह से निर्भर है। गंगा यमुना नदियों के द्वाब मे बसे होने के चलते किसान यहां चावल (धान) की खेती अधिक करते है। सैनी गांव के किसानों ने धान की फसल की रोपाई कर दी लेकिन बरसात न होने के चलते उनकी फसल खेत मे सूखने लगी। गाव मे लगा सरकारी नलकूप कुछ दिन खेतों की सिंचाई करने के बाद पानी देना बंद कर दिया। खेतों को पानी न मिलने से सैनी व आस पास के गाँव के किसानो की कई बीघे फसल खेत मे सूखने लगी।

किसानो के मुताबिक उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों से नलकूप ठीक करने का अनुरोध किया। लेकिन विभाग के कर्मचारी अधिकारी सप्ताह भर बाद भी नलकूप को ठीक करने नहीं आए। नाराज़ किसानो ने दर्जनो की संख्या मे एकत्रित होकर बुधवार को सिराथू तहसील की तरफ कूच कर गए। पैदल मार्च निकाल किसान तहसील सिराथू पहुचे। जहां किसानो ने सिचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर एसडीएम दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए। काफी देर नारेबाजी करने के बाद एसडीएम महेंद्र श्रीवास्तव ने किसानों से बात कर उनकी समस्या को सुना।

एसडीएम महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया, किसानो की समस्या के अनुरूप सिचाई विभाग के अधिकारी से बात की गई। वाटर लेवल कम होने के चलते नलकूप ने पानी छोड़ दिया था। सिचाई अफसर ने 3 दिन मे नलकूप मे पाइप बढ़ा कर पुनः चालू करने की बात कही है। किसान इस बात से सहमत होकर वापस गए है।

इसे भी पढ़ें खेत से जबरन ट्रैक्टर निकालने का विवाद

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News