Home » सूचना » घर-घर तिरंगा लगाकर आजादी का महोत्सव बनाएं: अमल खटीक

घर-घर तिरंगा लगाकर आजादी का महोत्सव बनाएं: अमल खटीक

घर-घर तिरंगा लगाकर आजादी का महोत्सव बनाएं: अमल खटीक

मवाना- भारतीय जनता पार्टी पूठी मंडल की एक बैठक किसान इंटर कॉलेज पूठी में आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री अमल खटीक रहे। उन्होंने ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा अभियान के निमित्त 11 से 13 अगस्त के बीच विधानसभा स्तर पर बाइक रैली का आयोजन करेगा।

12 से 14 अगस्त के बीच महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

13 से 15 अगस्त के बीच भारत माता की वीर सपूतों की प्रतिमाओं व स्मारकों पर माल्यार्पण किया जाएगा।

13 से 15 अगस्त के बीच ही घर-घर संपर्क करके हर घर तिरंगा फहराने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे आमजन मानस को राष्ट्र के प्रति राष्ट्रभक्ति की भावना के लिए प्रेरित करने के निमित्त 15 अगस्त को सब लोग स्वतंत्रता दिवस पर अपनी सहभागिता करें।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र त्यागी, मंडल महामंत्री विकास धामा, ललित कुमार,अमन पाल बली, राकेश बली, सुरेंद्र राणा, मयूर रस्तोगी, चंद्र बोस सैनी, अंकित कुमार आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें बांग्लादेशी हिन्दुओं के लिए आंसू बहाने वालों से कुछ सवाल

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News