Home » ब्रेकिंग » लालगोपालगंज में स्वतंत्रता दिवस की खुशी में झूमा पूरा कस्बा 

लालगोपालगंज में स्वतंत्रता दिवस की खुशी में झूमा पूरा कस्बा 

लालगोपालगंज में स्वतंत्रता दिवस की खुशी में झूमा पूरा कस्बा, नगर पंचायत दफ्तर, व्यापार मंडल, प्राइवेट संस्थाएं, पुलिस चौकी, सहित क्षेत्र के सभी स्कूलों में हर जगह किया गया झंडा रोहण

 संवादाता मोहम्मद बिलाल।

लालगोपालगंज प्रयागराज: 78 व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगर पंचायत कस्बे में यौमे आजादी हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें नगर अध्यक्ष पति मुख्तार अहमद द्वारा टाउन एरिया दफ्तर कार्यालय पर झंडा रोहण किया इसके साथ भाजपा विधायक गुरु प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के तौर पर उनके समूह द्वारा पूरे कस्बे का भ्रमण किया।

लालगोपालगंज में स्वतंत्रता दिवस मनाने का प्रक्रिया कई दिनों पहले से प्रारंभ किया जाता है जो 15 अगस्त को कई सरकारी संस्था प्राइवेट स्कूल अन्य दफ्तर आदि स्थानों पर स्थानीय नेता या प्रतिष्ठित व्यक्ति द्वारा फहराया जाता है। हालांकि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सबसे ज्यादा उत्साहित बच्चों में देखा जाता है जो स्कूलों में नेत्र कला का प्रदर्शन करते हुए अभिभावकों का अपने भक्ति गीत हुआ देश प्रेम से दिल जीत करते हैं। इसी बीच व्यापार मंडल अध्यक्ष मुनीम जी अग्रवाल द्वारा चौराहे पर प्रोग्राम रखते हुए सभी व्यापारियों को एकत्रित कर उनके बीच झंडा रोहण किया जाता है और अपने देश के प्रति शहीद वीर जवानों पर चर्चा करते हुए नमन करते हैं। इसी बीच जेठवारा मार्ग के बगल हाजी निसार मार्केट में सभी व्यापारियों ने झंडारोहण किया और गणमन लोगों के साथ राष्ट्रगान प्रस्तुत किया एवं देश के प्रति बढ़ रही नफरत को खत्म करने के लिए सभी व्यापारी बंधु को प्रेरित करते हुए देश प्रेम का ज्ञान बाटा गया। दूसरी तरफ नगर पंचायत के अध्यक्ष पति मुख्तार अहमद द्वारा एक विशाल रैली निकालकर पूरे कस्बे में लोगों के बीच भ्रमण किया जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा विधायक गुरु प्रसाद मौर्य रहे।

इसे भी पढ़ें विद्यालय में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News