Home » ताजा खबरें » धूमधाम से मनाया महिलाओं ने रक्षाबंधन त्योहार

धूमधाम से मनाया महिलाओं ने रक्षाबंधन त्योहार

भारती महिला एवं जन कल्याण समिति उत्तर प्रदेश ने धूमधाम से मनाया समिति महिलाओं ने रक्षाबंधन त्योहार

प्रिंस रस्तोगी की रिपोर्ट

मवाना। भारती महिला एवं जन कल्याण समिति उत्तर प्रदेश उत्तर कार्यालय पर समिति की महिला सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष रियाजुद्दीन मलिक को राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामनाएं की।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष रियाजुद्दीन मलिक ने बताया कि प्रत्येक वर्ष समिति की महिलाएं उन्हें राखी बांधकर अपना आशीष देती आ रही है। जिसके कारण वह आज भी स्वस्थ है। इस मौके पर उन्होंने समिति की सभी महिलाओं को मान सम्मान देते हुए उनकी रक्षा करने का संकल्प भी लिया।

इसके अलावा समिति के मंडल अध्यक्ष महमूद शेख रुतपअली, शहजाद बाबा, सत्तार मलिक, साजिद अंसारी, राशिद मालिक, नासिर मलिक, सतीश वर्मा, दिलशाद राजपूत, अब्दुल सलाम कुरैशी, जय करन प्रजापति मिंटू चौधरी को समिति महिलाओं ने राखी बांधकर उनके दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी। राखी बांधने वाली महिलाओं में इरम नसी, आबिदा बेगम, बबीता रानी, बबीता कश्यप, श्रीमती महताब, श्रीमती कमर जहां, इंदु बाला, गुड्डी राणा, जोहरा बेगम, श्रीमती सोनू शर्मा, संजू प्रधानी आदि महिलाएं उपस्थित रही।

इसे भी पढ़ें समाज सेवियों ने किया भण्डारे का आयोजन

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News