Home » क्राइम » किशोरी से दो युवकों ने की छेड़खानी , मुकदमा दर्ज

किशोरी से दो युवकों ने की छेड़खानी , मुकदमा दर्ज

शौच के लिए निकली एक किशोरी से दो युवकों ने की छेड़खानी किशोरी के चिल्लाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए

उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जनपद के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव में देर शाम घर से शौच को निकली एक किशोरी से दो युवकों ने छेड़खानी की। किशोरी के चिल्लाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घर पहुंची किशोरी ने मामले की जानकारी अपने स्वजनों को दी।

पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि दिनांक 23.9.2024 की शाम 8:00 बजे वह घर से लगभग दो बीघा खेत की दूरी पर अपनी बहन की लड़की के साथ में शौच के लिए गई थी किशोरी शौच कर रास्ते पर खड़े होकर अपनी बहन की लड़की का इंतजार कर रही थी। तभी अचानक दोनों दबंग मनचलों राम लखन निवासी लौधौरा (कायमपुर) और अखिलेश पाल ग्राम दुगौली थाना पश्चिम शरीरा की मोटर साइकिल से एंट्री होती है दोनों दबंग मनचलों ने किशोरी से छेड़खानी कर जबरन गाड़ी में बैठाने लगते हैं तभी किशोरी के चीख चिल्लाने पर और टॉर्च मारकर बचाओ बचाओ की आवाज पर आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर आने लगते हैं गांव के आसपास के लोगों को आते देख दबंग मनचले उक्त किशोरी को कहीं शिकायत करने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो जाते हैं।

किशोरी आनन फानन में अपने घर आती है और अपने परिजनों से अपनी आपबीती बताती है। दोनों दबंग मनचलों की करतूत सुन परिजनों के होश उड़ गए। किशोरी के पिता ने किशोरी को लेकर थाने पहुंचे पिता ने नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित पिता के किशोरी की तहरीर पर दोनों दबंग मनचलों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। थाना पश्चिम शरीरा के प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडे ने बताया कि दबंग मनचलों पर छेड़खानी का आरोप लगाया गया है पुलिस आरोप की जांच और मनचलों की तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़ें सवर्णों ने भरी हुंकार आर्थिक आधार पर हो आरक्षण ऐसा नहीं हुआ तो करेंगे विरोध आंदोलन

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News

छात्र-छात्राओं ने किया अखिल भारतीय किसान मेला व कृषि उद्योग प्रदर्शनी का भ्रमण

कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के बीएससी एग्रीकल्चर विभाग के छात्र-छात्राओं ने किया अखिल भारतीय किसान मेला व कृषि उद्योग प्रदर्शनी