Home » सूचना » आरटीआई कार्यकर्ता सुरेश कुमार बने निर्विरोध डेलीगेट

आरटीआई कार्यकर्ता सुरेश कुमार बने निर्विरोध डेलीगेट

आरटीआई कार्यकर्ता सुरेश कुमार बने निर्विरोध डेलीगेट फोटो संख्या-2, प्रमाण पत्र के साथ आरटीआई कार्यकर्ता सुरेश कुमार।

मवाना संवाददाता    

मवाना। गन्ना समिति में हुए डेलीगेट चुनाव में आरटीआई कार्यकर्ता एवं किसान सुरेश कुमार निर्विरोध चुने गए। समिति कार्यालय में उन्हें प्रमाण सौपा। उनके अलावा अन्य निर्विरोध व निर्वाचित सदस्यों को भी प्रमाण पत्र दिए गए।

गौरतलब है कि गन्ना समिति चुनाव के लिए गुरूवार को मतदान हुआ था। कुल 20996 वोटर्स में से 11270 ने अपने मत का प्रयोग किया। कुल 322 डेलीगेट पदों में से 90 पदों पर चुनाव हुआ और 188 निर्विरोध चुने गए। जबकि पर्चा निरस्त होने के चलते 44 पद रिक्त रह गए। गन्ना विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ लडाई लडे रहे आरटीआई कार्यकर्ता एवं किसान सुरेश कुमार भी निर्विरोध डेलीगेट चुने गए है। शुकवार को सुरेश कुमार को सबसे पहले प्रमाण पत्र देने के बाद अन्य सभी निर्विरोध व निर्वाचित डेलीगेट सदस्यों को प्रमाण पत्र दिए गए। नए सदस्यो के चयन के बाद उनके समर्थकों ने मिठाई बांटकर हर्ष व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें मेरठ रोड पर गोल्डन एवेन्यू कॉलोनी में हुई डकैती की घटना का पुलिस ने किया अनावरण

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News