Home » शिक्षा » आँचल पटेल बनी एक दिन की प्रधानाचार्य

आँचल पटेल बनी एक दिन की प्रधानाचार्य

आँचल पटेल बनी एक दिन की प्रधानाचार्य, ग्रीन गुरु संग किया पौधरोपण

मिर्जापुरमिशन शक्ति के तहत शान्ति निकेतन इण्टर कॉलेज पचोखरा मीरजापुर में आँचल पटेल कक्षा 12 बैज्ञानिक वर्ग को एक दिन का सांकेतिक प्रधानाचार्य बनाया गया। प्रार्थना सभा से लेकर दिन भर की गतिविधियों का संचालन बखूबी किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह,ग्रीन गुरु ने प्रधानाचार्य की कुर्सी पर आसीन कराते हुए मिशन शक्ति के तहत बनी एक दिन की सांकेतिक प्रधानाचार्य आँचल पटेल का पुष्प लरदान कर स्वागत किया। साथ ही सभी शिक्षकों व शिक्षिकाओं ने बारी, बारी से पुष्प प्रदान कर स्वागत करने के साथ शुभकामनाएं प्रदान की। सांकेतिक प्रधानाचार्य ने छात्रों की छुट्टी स्वीकृत करने के साथ शिक्षण कार्य का भी निरीक्षण किया।

साथ ही 3390 वें दिन लगातार पौध रोपण के क्रम में खेल क्रान्ति एवं पर्यावरण शुद्धिकरण फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित पर्यावरण शुद्धिकरण अभियान के संस्थापक सचिव अनिल कुमार सिंह ग्रीन गुरु द्वारा पौधरोपण के 3390 वें दिन के क्रम मे मिशन शक्ति के तहत फाइकस के पौध का रोपण एक दिन की प्रधानाचार्य आँचल पटेल के साथ कॉलेज के खेल मैदान के किनारे किया गया। पौध रोपण के समय गुप्तेश सिंह व शिवम दुबे साथ मे थे।

इसे भी पढ़ें अपने कर्म के साथ लोकतंत्र की मजबूती पर भी कार्य करें शिक्षक: अनिल श्रीवास्तव

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News