Home » सूचना » भाकियू टिकैत नेता चौधरी उदयवीर सिंह को पुलिस ने घर में किया नजरबंद

भाकियू टिकैत नेता चौधरी उदयवीर सिंह को पुलिस ने घर में किया नजरबंद

भाकियू टिकैत नेता चौधरी उदयवीर सिंह को पुलिस ने घर में किया नजरबंद  

मवाना मेरठ : नोएडा किसान पंचायत में जाने से रोकने के लिए किया था घर में ही नजर बंद।

नोएडा में होने वाली भाकियू टिकैत की महापंचायत में जाने से रोकने के लिए बहसूमा पुलिस ने संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी उदयवीर सिंह को सोमवार की की सुबह ही घर में नजर बंद कर दिया। इस अवसर पर भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष उदयवीर सिंह ने कहा की पुलिस कितना भी जोर लगा ले नोएडा में होने वाली महापंचायत सफल होकर रहेगी। भारतीय किसान यूनियन टिकैट के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत दिन-रात किसानो की आवाज को बुलंद कर रहे है। सरकार द्वारा किसानो के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन टिकैत का संघर्ष इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान यूनियन हमेशा किसानो की लड़ाई लड़ती आ रही है और लड़ती रहेगी। पुलिस प्रशासन उन पर कितना भी जुल्म कर ले वह हमेशा किसानों के साथ खड़े रहेंगे। सोमवार की सुबह थाना प्रभारी इंदु वर्मा चौंकी रामराज इंचार्ज अमित कुमार मिश्रा अपनी पुलिस टीम को साथ लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैट के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी उदयवीर सिंह के घर मोहम्मदपुर शकिस्त पहुंचे और किसान नेता को उनके घर में नजर बंद किया। थाना पुलिस सुबह सवेरे से ही उनके घर पर डेरा लगाए बैठी थी। दिनभर पुलिस फोर्स उनके घर पर तैनात रहा तथा शाम के समय उन्हें रिहा कर वापस लौट गए। इस दौरान गांव के काफी लोग उनके घर पर पहुंचे और पुलिस को भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी। ग्रामीणों का कहना था कि यदि पुलिस इसी तरह तानाशाही करती रही तो वह दिन दूर नहीं है जब ग्रामीण थाना पर धरना देने को मजबूर हो जाएंगे।

संवादाता आरके विश्वकर्मा

इसे भी पढ़ें उपजिलाधिकारी ने 108 छात्रों को बांटे टेबलेट फोन

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News

गुरु शिष्या परंपरा फिर हुई शर्मशार, शौचालय में छात्रा का किया यौन उत्पीड़न

3 शिक्षकों ने मिलकर शौचालय में छात्रा का किया यौन उत्पीड़न तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में तीन शिक्षकों ने गुरू-शिष्य