Home » मौसम » शीतलहर में हाथ -पैर हुए सुन्न, कोहरे ने लगाए रफ्तार पर ब्रेक

शीतलहर में हाथ -पैर हुए सुन्न, कोहरे ने लगाए रफ्तार पर ब्रेक

शीतलहर में हाथ -पैर हुए सुन्न, कोहरे ने लगाए रफ्तार पर ब्रेक

 

नगर में आसपास के क्षेत्र में पिछले दस दिन से पड़ रहे कोहरे और चल रही शीतलहर ने जन जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।‌ उतार-चढ़ाव भरे मौसम के बीच लोग भी घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए हैं। आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

पिछले 10 दिनों से पड़ रहे कोहरे से आम लोगों का जीवन पूरी तरह प्रभावित हो चला है। सुबह और देर रात के कोहरे ने लोगों कीआफत बढ़ा दी है। कोहरे के चलते यातायात व्यवस्था के साथ जनजीवन प्रभावित हो गया है।

शनिवार सुबह 11 बजे तक भी कोहरा नहीं छट पा रहा है। हालांकि सूर्य देवता भी कुछ क्षणों के लिए दिखाई दिए लेकिन शीतलहर के बीच आसमान में छाई बदली ने एक बार फिर मौसम को ठंडा कर दिया। जिसके चलते लोग गर्म कपड़ों में लिपटे हुए नजर आए। वहीं

ठंड के चलते लोग घरों से सुबह के समय देरी से निकल रहे हैं। लोग देर से दफ्तर और प्रतिष्ठानों पर पहुंच रहे हैं। दृश्यता कम होने के कारण हाइवे पर बुरा हाल रहा। अधिकांश वाहन कतरवद्ध सड़कों पर रेंगते नजर आए। करीब 11 बजे तक कोहरा साफ नहीं हो सका। इस बीच लोगों की ठंड से कंपकंपी छूटती रही। गलन के चलते हाथ पैर सुन्न रहे। धूप न निकलने से कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ। न्यूनतम तापमान आठ और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया। मौसम जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। ठंड के साथ गलन का असर भी बढ़ेगा। साथ ही बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। ‌

संवाददाता मेरठ मवाना

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News