महालक्ष्मी डिग्री कॉलेज में धूम-धाम से मनाया गया लोहड़ी का पर्व।
महालक्ष्मी डिग्री कॉलेज में सोमवार को लोहड़ी का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम कॉलेज चेयरमैन डॉ० प्रवीण मित्तल और कॉलेज निदेशक डॉ० मोहित यादव द्वारा संयुक्त रूप से अग्नि प्रजवल्लित कर समस्त कॉलेज स्टाफ के साथ अग्नि के चारो ओर चक्कर लगाते हुए रेवड़ी, गजक और मूंगफली को अग्नि में आहूत कर देश,समाज ओर परिवार में खुशहाली की प्रार्थना की। समस्त कॉलेज स्टाफ ने कॉलेज चेयरमैन डॉ० प्रवीण मित्तल और कॉलेज निदेशक डॉ० मोहित यादव को लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं प्रेषित की। सभी फैकल्टी स्टाफ ने भी एक दूसरे के गले मिल और हाथ मिलाकर लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी।
कॉलेज चेयरमैन चेयरमैन डॉ० प्रवीण मित्तल ने सभी स्टाफ को लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, आज की भागदौड़ भरी दुनिया में, लोहड़ी परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों से फिर से जुड़ने का मौका देती है। यह परंपराओं को संजोने, आभार व्यक्त करने और जीवन में गर्मजोशी और सकारात्मकता का स्वागत करने का पर्व है। आप चाहे अलाव जला रहे हों, खाना बाँट रहे हों या पारंपरिक नृत्य कर रहे हों, लोहड़ी समुदाय, उत्सव और नई शुरुआत की भावना को मूर्त रूप देती है।
कॉलेज निदेश डॉ० मोहित यादव ने भी कॉलेज स्टाफ को लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी, और इस पर्व के बारे बताते हुए कहा कि, लोहड़ी खुशी का त्यौहार है जो पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सहित उत्तर भारतीय राज्यों में मनाया जाता है। लोहड़ी का सांस्कृतिक महत्व है, क्योंकि यह एक एकजुटता की शक्ति के रूप में कार्य करता है, लोगों को एक साथ लाता है। असल में लोहड़ी, लोककथाओं और पारिवारिक परंपराओं में गहराई से निहित है, इसे दशकों से फसल उत्सव के रूप में मनाया जाता रहा है। वर्तमान समय में भी लोहड़ी का त्योहार भव्य और जीवंत बना हुआ है।
कॉलेज रजिस्ट्रार संदीप कुमार और डिप्टी रजिस्ट्रार पवन शर्मा ने भी संयुक्त रूप से सभी कॉलेज स्टाफ को लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं प्रेषित की।
अंत में सभी कॉलेज स्टाफ को मूंगफली ओर रेवड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर समस्त कॉलेज स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
संवादाता मेरठ मवाना