अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामराज में प्रथम वर्षगांठ बड़े धूमधाम से मनाई
फोटो परिचय:-कार्यक्रम में भाग लेते हुए श्रद्धालु
बहसूमा। कस्बा रामराज में श्रीरामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ बड़े धूमधाम के साथ मनायी गयी। इस पर अवसर पर मंदिरों को फूलों से सजाए गए सनातन धर्म मंदिर में श्री राम दरबार चल मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। शिव चौक पर रामराज वेलफेयर सोसाइटी के सौजन्य से मंदिर को फूलों से सजाया गया तथा गगन भारद्वाज की मंडली द्वारा सुंदरकांड का संगीत में पाठ किया गया। जिससे वातावरण भक्ति में हो गया। महादेव मंदिर फिरोजपुर दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में यज्ञ हवन भंडारे एवं प्रसाद का वितरण किया गया। जिसमें नगर क्षेत्र के भारी संख्या में स्त्री पुरुष एवं बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर विश्वकर्मा समाज सेवा समिति के अध्यक्ष केपी सिंह धीमान सिंह ने बताया कि 500 वर्षों के उपरांत अयोध्या में श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा इसी दिन की गई थी। श्रीराम हमारे आदर्श हैं। अयोध्या धाम हिंदू धर्म की आस्था का केंद्र हैं। हम सभी को उनके जीवन का अनुकरण करना चाहिए। इस मौके पर जोगिंदर शर्मा, यादवेंद्र सिंघल, पंडित विजय प्रकाश, केपी सिंह धीमान, सुरेंद्र धीमान, डॉ एसपी कोहली, कविता रानी ,पारुल देवी, अनीता चौहान, सावित्री गोयल, अजय अग्रवाल, सुदर्शन गोयल, मोनू बंसल, श्रेयांश जैन, पंडित विधिचंद शर्मा, रामकुमार शर्मा, रविंद्र चौधरी आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।