*दिव्या भारती ने साइबर फ्रॉड से लेकर एंटी रोमियो से महिला सुरक्षा की दी जानकारी*
मवाना। लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने जहां कोचिंग सेंट्रो का औचक निरीक्षण किया वही महिला पुलिस भी अलर्ट मोड पर दिखाई दी। महिला सशक्तिकरण और उनकी सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस भी किसी से अपनी जगह कम नहीं, महिला पुलिस ने ब्यूटी पार्लर एवं सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं को हेल्पलाइन से लेकर साइबर फ्रॉड की घटना घटनाओं से सावधान हेतू महिलाओं को जागरूक किया।
मवाना थाना की उप निरीक्षक दिव्या भारती महिला कांस्टेबल आरक्षित,मीनाक्षी,राखी, गीता द्वारा नगर के ब्यूटी पार्लरों का औचक निरीक्षण किया।
उप निरीक्षक दिव्या भारती के अनुसार उन्होंने पार्लर संचालको एवं महिलाओं को साइबर फ्रॉड से सावधान रहने और जरूरत पड़ने पर 1090 हेल्प लाइन कॉल करने और एंटी रोमियो जैसी से सुरक्षा के मामले में तुरंत पुलिस से शिकायत करें।
उत्तर प्रदेश महिला पुलिस नारी सशक्तिकरण के साथ महिलाओं के साथ है।