Download Our App

Follow us

Home » ताजा खबरें » फांसी के फंदे से लटका मिला नव विवाहिता का शव

फांसी के फंदे से लटका मिला नव विवाहिता का शव

झांसी में बुधवार की सुबह एक नव विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका मिला! महिला के हाथ पर लिखा है कि मेरी मरने की वजह मैं खुद हूं! महिला की 4 महीने पहले ही शादी हुई थी! 3 दिन पहले उसके ससुर उस नव विवाहिता महिला को माय मैं सो के में छोड़ गए थे! तभी से वह गुमसुम रह रही थी! यह घटना करौदी माता मंदिर के पास आजाद नगर कॉलोनी की है!

मौत के बाद घर में कोहराम सा मच गया! घटना की सूचना पर सीओ स्नेहा तिवारी, रक्शा थाना एस ओ अरुण कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर मौके पर पहुंचे! फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से सबूत जुटाए, और साथ ही मौके से महिला का मोबाइल भी बरामद किया गया है! हालांकि मामले को लेकर पुलिस को घटना स्थल से अभी तक कोई सुराग या सबूत नहीं मिला है!

रक्शा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आजाद नगर कॉलोनी निवासी आजाद यादव खेती और ठेकेदारी का कार्य करते हैं! उन्होंने अपनी बेटी आकांक्षा (22) की शादी 6 फरवरी 2023 को ओरछा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनगाय गांव निवासी जितेंद्र यादव के साथ की थी! जितेंद्र बबीना टोल टेक्स पर काम करता है!

चचेरे भाई आकाश यादव ने बताया कि शनिवार को आकांक्षा (नव विवाहिता) को उनके ससुर मायके छोड़ने आए थे! बुधवार की सुबह पिता घर के पास बने अपने ऑफिस में चले गए! जबकि आकांक्षा ने अपनी मां सगुन देवी को सब्जी लेने के लिए घर से बाहर भेज दिया!

घर पर आकांक्षा और उसके साथ उसकी 10 साल की मौसेरी बहन घर पर साथ में थी! आकांक्षा झाड़ू लगाने के बहाने से कमरे में चली गई और कमरा बंद करके फांसी लगा ली! कुछ देर बाद जब उसकी मां लौटकर घर वापस आई, तब उसने अपनी बेटी को फांसी के फंदे से लटका देख चीख पड़ी! सुसाइड की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई! पुलिस ने शव को फाँसी के फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया!

आकांक्षा के एक हाथ पर 5 लाइन लिखी पायी गयी है! इसमें आकांक्षा ने लिखा है कि “जो भी किया मैंने अपनी मर्जी से किया! किसी की वजह से नहीं! मेरे मरने की वजह मैं खुद हूं!” शादी के 4 महीने बाद सुसाइड क्यों किया आकांक्षा ने यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है!

आकांक्षा की मौत से उसकी मां का रो-रो कर बहुत बुरा हाल है! वह बार-बार बेसुध हो जा रही है! पिता भी सदमे में हैं! चार बहनों में आकांक्षा सबसे छोटी थी! उससे छोटा एक भाई भी है! सीओ सदर स्नेहा तिवारी का कहना है कि उसके परिवार के लोग उसके आत्महत्या करने की वजह ठीक से नहीं बता पा रहे हैं! मामले की छानबीन की जा रही है! जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी!

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News