Home » ताजा खबरें » झांसी में आज भारी बारिश का अलर्ट

झांसी में आज भारी बारिश का अलर्ट

UP NEWS:  झांसी में आज सुबह से आसमान में काले से बादल छाए हुए नजर आ रहे हैं। आज शाम तक भारी बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है! मौसम विभाग के, मौसम विज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह जी ने बताया कि मानसून ने दस्तक दे दी है! जनपद झांसी में 1 जून से 29 जून तक 160mm तक बारिश हो चुकी है! शनिवार और रविवार के दिन भी अच्छी बारिश होने की होने का अनुमान लगाया जा रहा है! आगामी ( आने वाले ) 24 घंटे में 40 एमएम बारिश होने का अनुमान जताया गया है। 

समय से मानसून एक्टिव होने के कारण तापमान में 15 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसमें तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया था! लेकिन पिछले 10 दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को अत्यधिक भारी बारिश होने का अनुमान बताया गया है।

आज मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान भी है।

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News

पूर्व मंत्री ने क्षेत्रीय समस्याओं का 7 सूत्रीय ज्ञापन एस डी एम को सौंपा

पूर्व मंत्री ने क्षेत्रीय समस्याओं का 7 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा प्रिंस रस्तोगी मवाना- पूर्व राज्यमंत्री प्रभुदयाल बाल्मीकि ने