नगर पालिका अध्यक्ष ने सरकार के आठ वर्ष पूरा करने पर उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया
उत्तर प्रदेश कौशाम्बी जनपद में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के आठ वर्ष पूरा करने पर उत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान आठ वर्षो में सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। गुरूवार को नगर पालिका परिषद मंझनपुर में कर्मचारियों के सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रस्सती पत्र देकर सम्मानित किया गया।
नगर पालिका परिषद मंझनपुर में सरकार के आठ वर्ष पूरा करने पर उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजी ने किया। इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे हो गये है।
योगी सरकार ने जनता के लिए विभिन्न योजनाओ को संचालित कर लाभ पहुचाने का काम किया है। उन्होने कहा कि इस सरकार में जनता को जितनी योजनाओ का लाभ मिला है, किसी भी सरकार में ऐसा नहीं हुआ है। उन्होने कहा कि योगी की सरकार भ्रष्टाचार व अपराध मुक्त सरकार है। इस सरकार ने माफियाओ की कमर तोडने का काम किया है। इस दौरान नगर पालिका की ईओ प्रतिभा सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस सरकार में सराहनीय कार्य हुए है। उन्होने कहा कि इस सरकार में जनता को सरकार की विभिन्न योजनाओ का लाभ दिया गया है। उन्होने कहा कि नगर पालिका का चहुमुखी विकास किया जा रहा है। सभी वार्डो में विकास कार्य कराये जा रहे है। उन्होने कहा कि जनता को इधर उधर भटकना नहीं पड रहा है। इस दौरान नगर पालिका में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को नगर पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजी व ईओ प्रतिभा सिंह ने प्रस्सती पत्र देकर सम्मानित किया, और ऐसे अधिकारी व कर्मचारियों की सराहना किए, कि वह सरकार के कार्यो को अपनी पूरी जिम्मेदारी से निर्वाहन कर रहे है। इस मौके पर नगर पालिका के जेई ओम प्रकाश व लिपिक संजय कुमार सहित नगर पालिका के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें पोते के साथ मिलकर बेटों ने पिता भाई पर किया जानलेवा हमला