युवा महोत्सव एवं पारितोषित वितरण समारोह 2024-25 का शुभारम्भ किया गया।
क्रीडा में प्रथम स्थान सेकंड स्थानांतरित स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं का मेडल मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
दीपक कुमार, सचिव प्रबंध समिति, आदित्य कुमार गोयल, भूपेन्द्र त्यागी, मनोज प्रकाश गोयल, विष्णु शर्मा, कृष्ण मोहन पालिवाल, प्राचार्य व शिक्षकों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन कर किया गया।
प्रथम सत्र में सर्वप्रथम छात्र/छात्राओं द्वारा महाकाल पर सुन्दर प्रस्तुति प्रस्तुत की गयी। इसके उपरान्त महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना की टोली द्वारा नशा मुक्त जीवन पर प्रस्तुति प्रस्तुत दी। इसके उपरान्त छात्र/छात्राओं द्वारा महाविद्यालय के शिक्षकों पर अपने विचार प्रस्तुत किये व शिक्षको द्वारा छात्र/छात्राओं को अच्छे जीवन को जीने की व जीवन में आगे बढ़ने की सलाह दी। प्रथम सत्र के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के विजेता स्वंयसेवको व टोलियों को प्रमाण पत्र दिये गये।
द्वितीय सत्र में कु॰ तानिया बालियान, बी॰काॅम॰ तृतीय वर्ष द्वारा मनमोहक एकल नृत्य प्रस्तुत किया गया। उसके पश्चात कु॰ आयुषी व कु॰ दिव्यांशी, एम॰एससी॰ प्रथम वर्ष द्वारा डुओ नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके उपरान्त शगुन गौतम, बी॰काॅम॰ द्वितीय वर्ष द्वारा एक सुन्दर गायन प्रस्तुत किया गया। द्वितीय सत्र के अंत में वार्षिक खेलकूद 2024-25 में विजेता खिलाड़ियों को मेंडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया व अन्र्तसंकाय स्तर पर विज्ञान संकाय की वालीबाल विजेता टीम को टीम चैम्पियनशिप 2024 की ट्राफी दी गयी।
तृतीय सत्र में बी॰एससी॰ व बी॰काॅम॰ संकाय के मध्य एकल, डुयो व समूह नृत्य की प्रतियोगिता आयोजित की गयी जिसमें एकल नृत्य प्रतियोगिता में कु॰ तनीशा, बी॰एससी॰ द्वितीय वर्ष व कु॰ प्रिन्सी, बी॰काॅम॰ द्वितीय वर्ष के मध्य किया गया जिसमें कु॰ तनीशा, बी॰एससी॰ द्वितीय वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डुयो नृत्य प्रतियोगिता का आयोजनं कु॰ नमन व कु॰ अविका, बी॰एससी॰ प्रथम वर्ष व कु॰ तानिया व कु॰ तनवी, बी॰काॅम॰ तृतीय वर्ष के मध्य किया गया जिसमें कु॰ तानिया व कु॰ तनवी, बी॰काॅम॰ तृतीय वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके पश्चात समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बी॰एससी॰ संकाय से टी-3 व गबरू गल्र्स का समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा बी॰काॅम॰ संकाय से पटाका कुडी व भगत सिंह बटालियान का समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिसमें पटाका कुडी व भगत सिंह बटालियान विजयी रहा। तृतीय वर्ष के सम्पूर्ण परिणाम में बी॰काॅम॰ संकाय विजय रहा। तृतीय सत्र के अंत में प्रतियोगिता के साहित्यिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र/छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय सचिव श्री दीपक कुमार जी द्वारा साहित्यिक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को रू॰ 2100/- व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 1100/- धनराशि दी गयी। प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल में श्री मनोज प्रकाश गोयल जी रहे। कार्यक्रम का संचालन कु॰ शिक्षा व अक्षित शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डा॰ नीतू सिंह, प्रभारी सहित्यिक सांस्कृतिक विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सहयोग रहा।
संवाददाता मेरठ मवाना