Home » राजनीति » षड़यंत्र के शिकार हुए भाजपा नेता ने जिलाध्यक्ष को सौंपा अपना इस्तीफा

षड़यंत्र के शिकार हुए भाजपा नेता ने जिलाध्यक्ष को सौंपा अपना इस्तीफा

विधानसभा चुनाव से पहले ही कौशांबी में भाजपा के पदाधिकारियों के इस्तीफा का दौर शुरू 

उत्तर प्रदेश कौशांबी जनपद में भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता संजय शुक्ला ने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष के तानाशाही रवैये और गुटबाजी से आहत होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन्हें वह नए सदस्य बनाए वही मेरे खिलाफ षड्यंत्र रच रहे थे और मैने जिलाध्यक्ष को सारी बातों को अवगत कराया लेकिन जिलाध्यक्ष ने नजर अंदाज कर दिया और जिलाध्यक्ष उन्हीं लोगों का समर्थन कर रहे थे।

आपको बताते चलें शुक्ला ने कहा कि पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है, जबकि समाजवादी पार्टी का प्रचार करने वालों को भाजपा में प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने संघर्ष के बावजूद उपेक्षा और अपमान झेलने से दुखी होकर भाजपा को अलविदा कह दिया। अब वह स्वतंत्र रूप से सामाजिक और राजनीतिक सफर जारी रखेंगे। ब्राह्मण समाज से एक जुझारू नेता को पार्टी ने खो दिया तो उन्होंने यह भी स्पष्ट किया वह किसी भी पार्टी में नहीं जाएंगे और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में क्षेत्र में काम करते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें मबई में कोटेदार ने युवक के साथ की मारपीट

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News