टहरौली ( झांसी ) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय शाखा टहरौली में मानव कल्याण केंद्र का नवरात्रि के पावन सप्तमं दिवस पर मऊरानीपुर सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी चित्रा बहन एवं गुरसराय सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी कविता बहन, हरीश सोनी जिला कोषाध्यक्ष झांसी बीजेपी , आशीष उपाध्याय एवं ब्रह्माकुमारी पूजा बहनों की उपस्थिति में टीकाराम चक्की के पास मानव कल्याण केंद्र का हुआ भूमि पूजन। इस कार्यक्रम की शुरुआत शिव भोलेनाथ एवं मातारानी के पूजन करके तथा शिव भोलेनाथ का शिव ध्वज फहराया गया। राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी चित्रा बहन ने कहा कि यह केंद्र समस्त मानव जाति के कल्याण हेतु बनाया जा रहा है जिसमें राजयोग की शिक्षा एवं मेडिटेशन भी सिखाया जाएगा यह पूरे टहरौली क्षेत्रवासियों के लिए बड़े गर्व एवं हर्ष की बात है। साथ ही साथ ब्रह्माकुमारीज आश्रम पर चैतन्य देवियों का माताओं बहनों द्वारा तिलक लगाकर चुनरी उड़ाकर एवं पुष्प गुच्छ से किया देवी पूजन। इस कार्यक्रम में बीके दीक्षा बहन, विक्रम सिंह अध्यापक, यश चौहान, सुनील, सीताराम, रामकली, नैनादेवी,उर्मिला, रेशमा, राजाबाई, ब्रजलता,लीलावती, रामश्री, द्रोपति, गोमती चौरसिया, धनकुमार, मनकुवर, जसोदा, दीपक पुरोहित आदि उपस्थित रहे।
संवाददाता अनिल कुशवाहा
इसे भी पढ़ें
झूठा मुकदमा लिखाने वाले अधिवक्ता को 07 वर्ष का कारावास व 02 लाख का ज़ुर्माना