प्रभारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सक्रिय सदस्य सम्मेलन कार्यक्रम में हुए सम्मिलित
रिपोर्टर अमित कुमार
कौशाम्बी। भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान का आयोजन मंझनपुर ब्लाक सभागार में हुआ। कार्यक्रम में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात उत्तर प्रदेश दिनेश प्रताप सिंह व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहें। नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रदेश का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। प्रदेश ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा की कार्यकर्ता पार्टी के मजबूत सिपाही हैं, वे अपने क्षेत्र के हर गांव- गांव तक पहुंचने का कार्य करें तथा वहां लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुने तथा उसका समाधान कराने का प्रयास करें। इसके साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में उन्हें जानकारी दें तथा जो पात्र लोग योजनाओं के लाभ से अभी तक छुटे हुए हैं, उन्हें योजना अंतर्गत लाभ दिलाने का कार्य करें। राज्य मंत्री( स्वतंत्र प्रभार) ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब, मजदूर, युवाओं, महिलाओं के विकास के लिए कृतसंकल्पित है तथा निरंतर उनके लिए कार्य कर रही है। इस मौके पर पूर्व सांसद विनोद सोनकर, भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य, मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र कुमार सरोज, पूर्व विधायक लाल बहादुर, संजय गुप्ता, शीतला पटेल, भरवारी नगर पालिका अध्यक्ष कविता पासी, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हुबलाल दिवाकर, अनिता त्रिपाठी, संजय जायसवाल, चन्द्र दत्त शुक्ला सहित पार्टी के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें हल्की बूंदाबांदी से किसानों के उड़े होश