Home » धर्म » भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया 

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया 

दिनांक 10 अप्रैल 2025 को धर्म नगरी मवाना में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याण उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया इस पावन अवसर की पूर्व संध्या पर भक्ति संध्या का आयोजन किया गया जिसमें मशहूर सिंगर आस्था जैन टीकमगढ़ एवं दीक्षा जैन सागर ने भक्तों को महावीर प्रभु की भक्ति में देर रात तक भक्तों को झुमाये रखा।

श्रीजी स्वर्णमयी रथ में लेकर बैठने का सौभाग्य श्री सुरेंद्र जैन अरविंद जैन परिवार को प्राप्त हुआ। भगवान के रथ को लेकर चलने का सौभाग्य श्रीमान अजय कुमार जैन उत्सव जैन परिवार को प्राप्त हुआ।

भगवान के कुबेर इंद्र बनने का सौभाग्य श्री हरीश जैन आशीष जैन केले वालों को प्राप्त हुआ।

भगवान पर चंवर ढूराने के लिए महेंद्र व सनत कुमार इंद्र बनने का सौभाग्य श्री सुरेंद्र जैन नितिन जैन एवं श्री मुकेश जैन मनु जैन अनु जैन परिवार को प्राप्त हुआ।

भव्य रथ यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए नगर पालिका मैदान पहुंची।

जगह-जगह पर रथ यात्रा का भव्य स्वागत हुआ तथा साथ में भक्तों की टोली ने भक्ति नृत्य करते हुए रथ यात्रा के वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भगवान ऋषभदेव द्वारा षट् कर्म उपदेश एवं नेमि बारात व वैराग्य तथा माता त्रिशला के 16 सपने आदि झांकिया ने सभी का मन मोह लिया।

नगर पालिका मैदान में पहुंचकर भगवान का अभिषेक पूजन हुआ एवं तत्पश्चात श्री जी को रथ में विराजमान कर मुख्य मार्ग से होती हुई रथ यात्रा वापस मंदिर जी में पहुंची। जगह जगह पर भक्तों ने प्रभु की आरती की। मंदिर जी में पहुंचकर भगवान का अभिषेक पूजन कर प्रतिमा जी को वेदी में विराजमान किया गया।

रथ के पीछे जैन समाज की महिलाएं एवं बच्चे मंगलगान गाते चल रहे थे। जैन साहब सेहरे वाला चौराहे पर लवी जैन जतिन जैन द्वारा पर नाश्ते की व्यवस्था की गई

नगर पालिका मैदान में शांति सागर समिति द्वारा सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। आर्य समाज मंदिर पर श्री सोहनलाल जी जैन द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया।

सभी साधर्मी जनों के लिए श्रीमती विमला जैन, शुभम जैन, पारस जैन तथा राजीव जैन पीयूष जैन एवं पदम प्रसाद आलोक जैन तथा धनेंद्र जैन आशीष जैन द्वारा वात्सल्य भोजन की व्यवस्था की गई

इसे भी पढ़ें डीएम ने विकास खण्ड कार्यालय चायल का औचक निरीक्षण किए।

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS