Home » धर्म » टहरौली नगर में निकली सशस्त्र सन्यासी पदयात्रा

टहरौली नगर में निकली सशस्त्र सन्यासी पदयात्रा

टहरौली नगर में निकली सशस्त्र सन्यासी पदयात्रा

टहरौली ( झांसी ) कस्बा टहरौली में सशस्त्र सन्यासी पदयात्रा शिव शक्ति अखाड़ा द्वारा निकाली गई। यह यात्रा लक्ष्मणजी महाराज मन्दिर बजरिया बाजार से शुरू हो कर, टीकाराम सोनी की चक्की, छोटी माता मंदिर, थाना होते हुए, मुख्य बाजार और चौराहा होते हुए बजरिया बाजार में समाप्त की गई। यात्रा में शिव शक्ति अखाड़े के सन्यासियों सहित सैकड़ों की संख्या में युवा और वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। यात्रा शिव शक्ति अखाड़ा प्रमुख मधुराम शरण शिवा के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा के मार्ग में कई स्थानों पर ससस्त्र सन्यासियों ने शस्त्र प्रदर्शन भी किया जिसे देखने के लिये सैकड़ों की संख्या में भीड़ जमा हो गई। मधुराम शरण शिवा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज के युवा धर्म से विमुख हो रहे हैं, उन्होंने युवाओं को डीजे पर थिरकने से मना करते हुए धर्म और राष्ट्र के प्रति समर्पण का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि भेद भाव और जाति पातीं में बंटे हिंदुओ एक हो जाओ। जब जाति पूंछ कर कत्लेआम किया जा रहा तब जातियों में क्यों बंटते हो, उन्होंने युवाओं को राष्ट्र और धर्म के प्रति बलिदान होने के लिये तैयार रहने की बात कही। शस्त्र प्रदर्शन करने बाले सन्यासियों में हर्षित सन्यासी, बालाजीत सन्यासी, सत्यम सन्यासी, हरिओम बाबा, मयंक सन्यासी, अनुराग सन्यासी, वीरेन्द्र सन्यासी, ऋतिक शरण सन्यासी, रवि कुमार सन्यासी, वीरेन्द्र सन्यासी, जितेन्द्र सन्यासी, देवेन्द्र सन्यासी, भोलेदास सन्यासी आदि शामिल रहे। इस मौके पर दिनेश परिहार, रिंकू दीक्षित, बजरंग दल जिला संयोजक आदित्य चौहान, रामकुमार सोनी, रविन्द्र सोनी, सुखलाल कुशवाहा, आनन्द रावत, गुड्डी रानी पटेल क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजपा, रुचि खरे मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, आनंद रावत, शैलेश शर्मा, हरेन्द्र सोनी, अजय पटेल, शेपू रावत, शिवांशु यादव, साहिल आर्य,आशीष उपाध्याय, विनीत पाठक, संजय रायकवार, शिवा सोनी, विशाल सोनी आदि उपस्थित रहे।

संवाददाता अनिल कुशवाहा

इसे भी पढ़ें 👇 👇 30 साल से फरार आतंकी मंगत सिंह यूपी ATS के चढ़ा हत्थे पंजाब मे ATS धर दबोचा

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News

ट्रांसफार्मर जल जाने से लोगों के घरों में छाया अंधेरा

ट्रांसफार्मर जल जाने से लोगों के घरों में छाया अंधेरा संवाददाता/ उमेश चंद्र साहू उत्तर प्रदेश /प्रयागराज उत्तर प्रदेश प्रयागराज