Home » क्राइम » नहीं थम रहा अवैध प्लाटिंग का खेल तहसील प्रशासन बना मूकदर्शक

नहीं थम रहा अवैध प्लाटिंग का खेल तहसील प्रशासन बना मूकदर्शक

सराय अकिल में नहीं थम रहा अवैध प्लाटिंग का खेल तहसील प्रशासन बना मूकदर्शक

रिपोर्टर अमित कुमार

कौशांबी। सराय अकिल थाना क्षेत्र में विवादित जमीनों पर अवैध प्लाटिंग का खेल लगातार जारी है। सूत्रों के मुताबिक, स्थानीय लेखपालों की मिलीभगत से भूमाफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे दबंगई के बल पर दूसरों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। आरोप है कि लेखपाल खुद विवादित जमीनों की जानकारी भूमाफियाओं को देता है और कब्जा कराने के एवज में मोटी रकम वसूलता है। सरकार जहां एक ओर प्रदेश भर में भूमाफियाओं के खिलाफ बुलडोजर चलवाकर बड़ी कार्रवाई कर रही है, वहीं सराय अकिल में प्रशासनिक उदासीनता के चलते अवैध कब्जे धड़ल्ले से हो रहे हैं। पीड़ितों की शिकायतों के बावजूद जिला प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कब सराय अकिल में भी भूमाफियाओं पर बुलडोजर चलेगा और पीड़ितों को न्याय मिलेगा।स्थानीय लोगों में बढ़ती नाराजगी को देखते हुए अब यह मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। पीड़िता ने प्रशासन से अवैध कब्जे रोकने और दोषी कर्मचारियों व भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें पुलिस पिटाई से घायल पीड़ितों से मिले नगर पालिका अध्यक्ष

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS