Home » दुर्घटना » मकान का लिंटर गिरा, मलबे में दबकर एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत की खबर, कई दबे

मकान का लिंटर गिरा, मलबे में दबकर एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत की खबर, कई दबे

बुलंदशहर जिले के नरसेना थाना इलाके के गांव मवई में देर रात मकान का लिंटर गिर गया। मलबे में परिवार के कई सदस्य दब गए। दो लोगों के शव निकाले जा चुके हैं, जबकि दो गंभीर घायल हैं।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। एक मकान का लिंटर गिर गया। चार लोगों की मौत की खबर है। हादसे में दो लोगों के शवों को निकाल लिया गया है, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर जिले के नरसेना थाना इलाके के गांव मवई में देर रात मकान का लिंटर गिर गया। मलबे में परिवार के कई सदस्य दब गए। जिसमें से चार लोगों की मौत की खबर है। दो लोगों के शव निकाले जा चुके हैं, जबकि दो गंभीर घायलों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि मकान की दूसरी मंजिल पर मंगलवार को ही लिंटर डाला गया था। परिवार के 13 सदस्य ग्राउंड फ्लोर पर सो रहे थे। देर रात हुए हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन मलबे में दबे लोगों को निकालने के प्रयास शुरू किए।

ये भी पढ़ें- दबंग व्यक्तियों द्वारा थाने की पुलिस के सामने जान से मारने की दी धमकी

सूचना मिलते ही सीओ समेत अन्य अधिकारियों की कई टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं। फिलहाल राजपाल और उनकी पत्नी सुनीता की मौत की पुष्टि हो गई है। जबकि कुलदीप और धर्मेंद्र की हालत गंभीर है। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। फिलहाल रेस्क्यू राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है।

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News

पूर्व मंत्री ने क्षेत्रीय समस्याओं का 7 सूत्रीय ज्ञापन एस डी एम को सौंपा

पूर्व मंत्री ने क्षेत्रीय समस्याओं का 7 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा प्रिंस रस्तोगी मवाना- पूर्व राज्यमंत्री प्रभुदयाल बाल्मीकि ने