Home » क्राइम » लेखपाल और प्रधान की मिली भगत से तालाब पर किया जा रहा अवैध कब्जा

लेखपाल और प्रधान की मिली भगत से तालाब पर किया जा रहा अवैध कब्जा

लेखपाल और प्रधान की मिली भगत से तालाब पर किया जा रहा अवैध कब्जा, लेखपाल महोदय अपने में मस्त दबंगों द्वारा तालाब पर किया जा रहा अवैध कब्जा

संवाददाता /संजीत मिश्रा

जनपद /प्रयागराज

उत्तर प्रदेश जनपद प्रयागराज जिले के अंतर्गत ब्लॉक कौड़िहार क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर में नंबरी तालाब पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा बनाया जा रहा है। यह तालाब ग्राम हुसैनपुर बॉर्डर पर है। इस तालाब के चारों ओर मकान बने हुए हैं। हर मकान के जल का निकास उसी तालाब में होता है। लेकिन कुछ दबंग लोग उस पर अवैध कब्जा करके मकान बना रहे हैं। और कुछ लोग पहले से ही बना चुके हैं। भूतपूर्व प्रधान के कहने पर भी नहीं माने और दबंगई से मकान बना लिए।

वर्तमान प्रधान और लेखपाल महोदय की मिली भगत से दबंगो ने मिट्टी डालकर पाट दिया जिससे लोगों को बहुत दिक्कत होने लगी है। बारिश में तो तालाब का पानी रोड पर आ जाता है जिसके कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लोगों को पानी से होकर आना जाना पड़ता है।

लेखपाल और प्रधान की मिली भगत से तालाब पर किया जा रहा अवैध कब्जा

छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाने में भी बहुत दिक्कत होती है। कभी-कभी बच्चे उसी पानी में गिर जाते हैं जिसके कारण बच्चों के कपड़े खराब हो जाते हैं और किताबें भीग जाती हैं। जिसके कारण इस तालाब की खुदाई होना अति आवश्यक है। तालाब खाता संख्या 205 खसरा संख्या 61 क्षेत्रफल 0.479 है। जिसका मौजूदा क्षेत्रफल बहुत कम बचा हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें – पानी की टंकी बनी शोपीस

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS