Home » ताजा खबरें » इस गांव में गाय के गोबर से बनेगा पेंट, महिलाएं संभालेंगी जिम्मेदारी

इस गांव में गाय के गोबर से बनेगा पेंट, महिलाएं संभालेंगी जिम्मेदारी

झांसी के लुहरगांव में बने गौशाला में गाय के गोबर से पेंट बनाने का काम जल्द ही शुरु किया जायेगा। इसकी यूनिट लगाने की तैयारी चल रही है।

इस यूनिट की स्थापना के बाद इसे चलाने की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया जाएगा.एक निजी कंपनी की मदद से पीपीपी मॉडल पर यह पेंट बनाने की यूनिट लगाई जा रही है। 

झांसी: झांसी समेत पुरे बुंदेलखंड में पशुओं की समस्या को दूर करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं. इसके लिए कई गौशालाएं भी बनाई गई। अब इन गौशालाओं को भी आत्मनिर्भर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। झांसी के लुहरगांव में बने गौशाला में गाय के गोबर से पेंट बनाने का काम जल्द ही शुरु किया जायेगा. इसकी यूनिट लगाने की तैयारी चल रही है। इस यूनिट की स्थापना के बाद इसे चलाने की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को दिया जाएगा।

सरल पहल न्यूज़

एक निजी कंपनी की मदद से पीपीपी मॉडल पर यह पेंट बनाने की यूनिट लगाई जा रही है। जो कंपनी इस यूनिट को स्थापित करने में मदद करेगी, वह कंपनी यहां तैयार 40 प्रतिशत पेंट भी खरीदेगी. बाकी का 60 प्रतिशत पेंट अलग-अलग सरकारी विभागों और कार्यालयों में उपयोग के लिए खरीदा जाएगा।

इस काम को देख रहे अफसरों के अनुसार यूनिट की स्थापना का काम बहुत जल्द शुरू हो जाएगा. यूनिट की स्थापना के बाद इससे पेंट बनाने का काम शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- 10वीं पास महिलाओं के लिए मौका.. 

स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बनाएंगी पेंट

झांसी के मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने बताया कि लुहरगांव स्थित गौशाला में गौवंश पर्याप्त संख्या उपलब्ध है। यहां काफी स्थान भी उपलब्ध है. कंपनी के लोगों ने इस स्थान का सर्वे कर लिया है। यहां यूनिट की स्थापना का काम जल्द शुरू हो जायेगा. यूनिट की स्थापना के बाद स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को इसके संचालन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News

पूर्व मंत्री ने क्षेत्रीय समस्याओं का 7 सूत्रीय ज्ञापन एस डी एम को सौंपा

पूर्व मंत्री ने क्षेत्रीय समस्याओं का 7 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा प्रिंस रस्तोगी मवाना- पूर्व राज्यमंत्री प्रभुदयाल बाल्मीकि ने