Home » ब्रेकिंग » मुंबई में जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग, एक पुलिसकर्मी समेत चार लोगों के मौत

मुंबई में जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग, एक पुलिसकर्मी समेत चार लोगों के मौत

राजस्थान से मुंबई सेंट्रल से आ रही ट्रेन में फायरिंग की घटना से चार लोगों की मौत हो गयी है। इस घटना में चेतन सिंह नाम के पुलिसकर्मी ने अपने सहकर्मी गोली चलाई थी। इसके अलावा कुछ यात्रियों पर भी गोली चलाई। 

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में राजस्थान एक्सप्रेस ट्रेन में फायरिंग से चार लोगों की मौत हो गई है। इस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी समेत तीन से चार लोगों के मौत हुई है। यह ट्रेन राजस्थान से मुंबई सेंट्रल आ रही थी। यह फायरिंग की घटना कैसे और क्यों हुई? इसकी तफ्तीश शुरू है। जानकारी के मुताबिक यह फायरिंग सुबह सात बजे के आसपास हुई है।

ये भी पढ़ें- मलमास के पावन महीने में शिव भक्तों द्वारा चढ़ाया गया निशान

फ़िलहाल यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल स्टेशन पर आ चुकी है। फायरिंग की इस घटना में कुछ यात्री घायल भी बताए जा रहे हैं। इस घटना में एक पुलिस कर्मी को हिरासत में भी लिया गया है। हिरासत में लिया गया पुलिसकर्मी सहायक पुलिस निरीक्षक के पद पर तैनात है। इस मामले में चेतन नाम का आरोपी गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह फायरिंग ट्रेन के बी-5 कोच में हुई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी चेतन सिंह से अपने सहकर्मी एएसआई टीकाराम पर गोली चलाई थी। ट्रेन के बोरीवली स्टेशन पर आने के बाद तीन यात्रियों के भी मौत की जानकारी पता चली। इस घटना की वजह से वेस्टर्न लाइन पर लोकल ट्रेन भी दस से पंद्रह मिनट की देरी से चल रही है।

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News

पूर्व मंत्री ने क्षेत्रीय समस्याओं का 7 सूत्रीय ज्ञापन एस डी एम को सौंपा

पूर्व मंत्री ने क्षेत्रीय समस्याओं का 7 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा प्रिंस रस्तोगी मवाना- पूर्व राज्यमंत्री प्रभुदयाल बाल्मीकि ने