श्रृंग्वेरपुरधाम मे दिव्य गंगा आरती के साथ लगे गंगा मैया के जयकारे
लालगोपालगंज प्रयागराज: श्रृंग्वेरपुरधाम स्थित श्रीराम घाट पर सावन मास और पुरषोत्तम मास के प्रत्येक सोमवार पर दिव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। श्रृंग्वेरपुर महोत्सव जय श्रीराम सेवा समिति के तत्वाधान मे यह कार्यक्रम किया जा रहा है। वहीं पुरषोत्तम मास के तीसरे सोमवार पर दिव्य गंगा आरती का विधिवत आयोजन श्रृंग्वेरपुर महोत्सव जय श्रीराम सेवा समिति के तत्वाधान मे किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ गंगा मैया को दीप प्रज्जवलित करके प्रख्यात कथावाचक देवव्रत महाराज ने किया। रामहर्षा महाराज ने सभी को आशीर्वाद दिया और कहा कि श्रृंग्वेरपुर धाम मे गंगा पूजन और आरती का विशेष महत्व है। इसी संकल्पना के साथ प्रत्येक सोमवार पर दिव्य गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के अध्यक्ष संजय तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया वहीं श्रृंग्वेरपुर महोत्सव के संचालक और महामंत्री ने कार्यक्रम का संचालन किया।
स्थानीय तीर्थपुरोहित एवं वेद आचार्यो ने विधि विधान से गंगा पूजन एवं आरती करवाई गई। भगवती गंगा के जयकारे और जय श्रीराम के जयकारे से धाम गुंजायमान होता रहा। इसी के साथ भगवती गंगा की आरती उतारकर समाज कल्याण के लिए प्रार्थना किया। समिति के पदाधिकारियों ने भक्तो को भगवा वस्त्र और फल वितरण किया।
इस दौरान कोषाध्यक्ष संजीव मिश्र, उपाध्यक्ष प्रदीप केशरवानी, मनोज यादव, कमलेश त्रिपाठी, सुरेन्द्र पुष्पकार, सुधांशु मिश्रा, शिव सेवक त्रिपाठी, अनंत प्रकाश मिश्र, संजीव मिश्र, कुलदीप त्रिपाठी, सानू त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी, अटल मिश्रा, मोहित त्रिपाठी, लाला तिवारी, संतोष कुमार मिश्रा, विमलेश तिवारी गंगन त्रिपाठी,संतोष शुक्ल, कुलदीप तिवारी, कल्लू बाबा, मुन्ना सोनी एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
संवाददाता मोहम्मद मस्कुब
इसे भी पढ़े प्रयागराज में बाढ़ का खतरा टलने से लोगों ने ली राहत की सांस
1 thought on “श्रृंग्वेरपुरधाम मे दिव्य गंगा आरती के साथ लगे गंगा मैया के जयकारे”
There is definately a lot to find out about this
subject. I really like all of the points you’ve made.