Download Our App

Follow us

Home » धर्म » श्रृंग्वेरपुरधाम: मां गंगा की दिव्य गंगा आरती 

श्रृंग्वेरपुरधाम: मां गंगा की दिव्य गंगा आरती 

श्रृंग्वेरपुरधाम मे भगवती गंगा की दिव्य गंगा आरती विश्व को करती हैं प्रकाशित

संवाददाता मोहम्मद बेलाल

लालगोपालगंज, प्रयागराज : तीर्थनगरी श्रृंग्वेरपुरधाम के श्रीराम घाट पर सावन मास और पुरषोत्तम मास के प्रत्येक सोमवार पर दिव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। श्रृंग्वेरपुर महोत्सव जय श्रीराम सेवा समिति के तत्वाधान मे किया गया वही सोमवार को दिव्य गंगा आरती का विधिवत आयोजन समिति के तत्वाधान मे पूजन और आरती के साथ किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि श्री 1008 गउघाट के महाराज जयरामदास जी महाराज ने कहा कि जो श्रृंग्वेरपुरधाम मे दिव्य गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है।

वह पूरे विश्व को प्रकाशित कर रही हैं। श्रृंग्वेरपुर महोत्सव के इस सुंदर कार्यक्रम को संतो का आशीर्वाद सदैव मिलता रहेगा वहीं श्रृंग्वेरपुर महोत्सव के अध्यक्ष संजय तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया श्रृंग्वेरपुर महोत्सव के संचालक और महामंत्री अरुण द्विवेदी ने कार्यक्रम का संचालन किया। स्थानीय तीर्थपुरोहित एवं वेद आचार्यो ने विधि विधान से गंगा पूजन एवं आरती करवाई। भगवती गंगा के जयकारे और जय श्रीराम के जयकारे से धाम गुंजायमान होता रहा।

इस दौरान उपाध्यक्ष श्याम शर्मा कोषाध्यक्ष संजीव मिश्र उपाध्यक्ष श्याम उपाध्याय व पूर्व चेयरमैन प्रदीप केशरवानी, मनोज यादव, सुरेन्द्र पुष्पकार, सुधांशु मिश्रा, शिव सेवक त्रिपाठी, अनंत प्रकाश मिश्र, संजीव मिश्र, कुलदीप त्रिपाठी, सानू त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी, अटल मिश्रा, मोहित त्रिपाठी, लाला तिवारी, दूध नाथ मिश्रा, प्रवीण त्रिपाठी, तीर्थपुरोहित, शारदा त्रिपाठी,पप्पू त्रिपाठी एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें विश्व उद्यमिता दिवस का हुआ आयोजन

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News

अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 07 सितम्बर से इस दिन तक होगा खाद्यान्न का वितरण

अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 07 सितम्बर से इस दिन तक होगा खाद्यान्न का वितरण। संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा