पशुओं के लिए पेड़ की पत्ती तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ते समय करंट लगने से हुई किसान की मौत
झांसी के किल्चवारा बुजुर्ग नामक एक गांव में खेत में करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह पशुओं को पत्ती तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ रहे थे। पेड़ के ऊपर बिजली के तार थे। जिसे उसने देखा नहीं। तभी अचानक उनको करंट लग गया। किसान की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृत किसान का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
बबीना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले किल्चवारा बुजुर्ग गांव निवासी घनीराम कुशवाहा (45) पुत्र भगवानदास किसान थे। उनके बेटे अमरसिंह ने बताया कि आज पिता घनीराम खेत पर गए थे। वहां वे पेड़ पर चढ़कर बकरियों के लिए पत्ती तोड़ रह थे। पेड़ के ऊपर से बिजली का तार था। पेड़ पर चढ़ते वक्त उनको करंट लग गया और उनकी मौत हो गई।
बेटे ने बताया कि दोपहर में मां रामश्री खाना लेकर खेत पर पहुंची तो पिता नजर नहीं आए। ढूंढ़ने पर वह पेड़ के नीचे पड़े थे और मौत हो चुकी थी। यह देख रामश्री रोने बिखलने लगी। तब आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। घनीराम अपनी बेटी की शादी कर चुके थे। जबकि दो बेटे अमरसिंह और अमित अविवाहित हैं।
इसे भी पढ़ें चंद्रयान 1, 2, 3 मिशन में कितना खर्च आया कितना समय लगा कब क्या हुआ पूरी जानकारी आसान भाषा में।