Download Our App

Follow us

Home » क्राइम » महिला सशक्तिकरण-पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

महिला सशक्तिकरण-पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

कौशांबी में सराय अकिल पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं को किया जागरूक, दी गई हेल्पलाइन नंबर की जानकारी

रिपोर्टर अमित कुमार

कौशाम्बी : सराय अकिल थाना क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर महिलाओं को प्रेरित किया जा रहा है। वहीं आज सराय अकिल पुलिस ने क्षेत्र के अमिरसा गांव जाकर मिशन शक्ति के तहत महिलाओं, युवतियों को आत्मरक्षा के लिये जागरूक करने की मुहिम चलाई पुलिस ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। महिलाओं को इसका सदैव एहसास होना चाहिए।

मनचला परेशान करें तो घबराएं नहीं

महिला सशक्तिकरण के तहत बुधवार को सराय अकिल थाना क्षेत्र के ग्राम अमिरस में प्रभारी निरीक्षक विनीत सिंह के कुशल नेतृत्व बेनीराम कटरा चौकी प्रभारी सूर्यबाली पांडेय व उपनिरीक्षक राधे मोहन त्रिवेदी व महिला आरक्षी सीमा, व महिला आरक्षी शुभांगी पाल,व रीता यादव ने महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करते हुए कहा कि कहीं आते-जाते यदि रास्ते में या फिर कहीं कोई मनचला आपको परेशान करे तो घबराएं नहीं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए आप लोग खुद एक्टिव रहे टोल फ्री नंबर पर कॉल करके तत्काल पुलिस को सूचना दें।

इस दौरान उपस्थित महिलाओं को वूमेन पावर हेल्प लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, पुलिस कंट्रोल नंबर-112, चाइल्ड,130, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।

पुलिस ने इस दौरान बालिकाओं व ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून के बारे में जानकारी दी। और महिलाओं के सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए नियम-कानून के प्रति उन्हें जागरूक किया।

इसे भी पढ़ें तीन चकबंदी अधिकारी समेत पांच निलंबित

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News

अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 07 सितम्बर से इस दिन तक होगा खाद्यान्न का वितरण

अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 07 सितम्बर से इस दिन तक होगा खाद्यान्न का वितरण। संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा