Home » राजनीति » महमूद को बनाया समिति का मंडल अध्यक्ष

महमूद को बनाया समिति का मंडल अध्यक्ष

मवाना भारती महिला एवं जनकल्याण समिति ने महमूद को बनाया समिति का मंडल अध्यक्ष

संवाददाता प्रिंस रस्तोगी

UP मवाना मेरठ

शेख को मेरठ मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सदस्यों ने महमूद को मुबारकबाद पेश की।

रविवार को भारती महिला एवं जनकल्याण समिति की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष रियाजुद्दीन मलिक ने वार्ड 22 के पूर्व सभासद महमूद शेख को मेरठ मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया। रियाजुद्दीन मलिक ने नवनियुक्त मेरठ मंडल अध्यक्ष को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महमूद शेख सामाजिक कार्यों में जुझारू रूप से लगे रहते हैं जिनसे समिति के कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष महमूद ने कहा कि मैं समिति के कार्यों से प्रभावित होकर इससे जुड़ा था और मैं अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाकर सभी पदाधिकारियों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। बैठक में सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनको मुबारकबाद दी।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कई अहम योजनाएं चलाई जिनसे गरीब को उनका बहुत लाभ मिला। इस मौके पर कार्यवाहक अध्यक्ष नूर मोहम्मद, प्रवक्ता एम बिलाल मंसूरी, इस्लाम मलिक, आबिदा, इरम नशी, खुर्शीदा, जोहरा, शकीला, रोशनी त्यागी, आदि मौजूद रहे।

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News