Home » क्राइम » नामी प्रॉपर्टी डीलर की मध्य प्रदेश में हुई मौत

नामी प्रॉपर्टी डीलर की मध्य प्रदेश में हुई मौत

झांसी के नामी प्रॉपर्टी डीलर विनय सेठ की ओरछा में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह घर से पार्टनर से मिलने निकले थे। जब लौटकर नहीं आए तो परिजन लोकेशन के आधार पर पुराने नोटघाट पुल पर पहुंचे। वहां जाकर देखा तो स्कूटी मिली और नीचे नदी में प्रॉपर्टी डीलर बेसुध पड़े हुए थे। वे कंधे तक डूबे हुए थे। परिजनों ने आनन फानन में पास के एक निजी अस्पताल में उनको भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

मृतक प्रॉपर्टी डीलर का नाम विनय सेठ (40) पुत्र रामसेवक था। वह मंडी रोड पर लक्ष्मीपुरम नामक स्थान पर रहते थे। परिवार बालो का कहना है कि रविवार को वह पार्टनर से मिलने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। शाम करीब 4 बजे प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी रितू ने फोन किया तो बोला कि आधा घंटे में घर आ जाऊंगा। अंधेरा होने तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की।

लोकेशन के आधार पर प्रॉपर्टी डीलर का भांजा आदित्य और रोहित गुप्ता ओरछा थाना क्षेत्र के पुराना नोटघाट पुल पर पहुंचे। वहां विनय की स्कूटी खड़ी मिली, लेकिन विनय नजर नहीं आए। आसपास के एरिया में उनकी तलाश की तो पुल के नीचे नदी में झाड़ियों के बीच विनय बेसुध पड़े थे। वह पानी में कंधे तक डूबे हुए थे।

परिजनों ने आनन फानन में विनय को ओरछा तिगैला के प्राइवेट हॉस्पीटल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रात को उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। सोमवार को ओरछा पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। विनय के जीजा और मामा संतोष गुप्ता का कहना है कि हालत देखकर विनय की हत्या की आशंका है।
विनय सेठ के पिता रामसेवक सुभाषगंज में वारदाना का काम करते थे। विनय दो भाइयों में बड़े थे। छोटा भाई अंकित गारमेंट्स की दुकान चलाता है। 5 बहनों की शादी हो चुकी है। विनय ने कम समय में ही झांसी में एक अपना नाम कमा लिया था। उसकी बड़ा बाजार में रामराजा प्लास्टिक हाउस के नाम से दुकान भी है। जो अब बहन रोशनी संभाल रही हैं। विनय प्रॉपर्टी डीलर का काम कर रहा था।

इसे भी पढ़ें पंचायत सहायकों के प्रमुख मांगों के लिए किया धरना प्रदर्शन

7k Network

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Latest News

पूर्व मंत्री ने क्षेत्रीय समस्याओं का 7 सूत्रीय ज्ञापन एस डी एम को सौंपा

पूर्व मंत्री ने क्षेत्रीय समस्याओं का 7 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा प्रिंस रस्तोगी मवाना- पूर्व राज्यमंत्री प्रभुदयाल बाल्मीकि ने